रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.08 पर
- Written By: अक्सा अंसारी
रुपया बनाम डॉलर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: रुपया (Rupee) मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले 83.08 पर पहुंच गया। कमजोर अमेरिकी मुद्रा (US Currency) और कच्चे तेल की अनुकूल कीमतों से रुपये को बढ़त मिली। विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) ने बताया कि घरेलू बाजारों (Domestic Markets) से सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से भी भारतीय मुद्रा (Indian Currency) को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.07 प्रति डॉलर पर खुला और फिर वह 83.04 प्रति डॉलर पर पहुंचा। इसके बाद वह 83.08 प्रति डॉलर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.85 पर कारोबार कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
विदेशी निवेशकों की वापसी के बाद भी Share Market सुस्त, 75,490 अंकों पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी की भी धीमी शुरुआत
Share Market: शेयर मार्केट ओपनिंग रही दमदार, सेंसेक्स 74947 और निफ्टी 23530 के स्तर पर खुला
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(एजेंसी)
