डॉलर के आगे कमजोर पड़ा रुपया, शुरुआती कारोबार में 5 पैसे से टूट कर 82.85 प्रति डॉलर पर
- Written By: अक्सा अंसारी
रुपया बनाम डॉलर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में अमेरिकी मुद्रा (US Currency) में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को रुपया (Rupee) कमजोर रुख के साथ खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में सुधार के बीच रुपये के कुछ नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की संभावना है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.82 प्रति डॉलर (Dollar) पर खुला। बाद में यह और टूटकर 82.85 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 102.88 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
100 की जगह 125 दिन रोजगार! मजदूरों की दिहाड़ी में भी बड़ा इजाफा, आज से देशभर में लागू हुआ VB-G RAM G कानून
पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! लॉन्च हुआ ‘PFRDA पेंशन सहायक’ पोर्टल, अब मिनटों में दूर होगी हर शिकायत
सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कब मिलेगी राहत
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत बढ़कर 82.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 73.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(एजेंसी)
