साल के अंत में जनता को बड़ी राहत, खुदरा महंगाई में भारी गिरावट, ये चीजें हुई सस्ती
पिछले कुछ महीने से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में खाने-पीने की चीजें सस्ती होने से खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है।
- Written By: मनोज आर्या
नवंबर में घट कर 5.48 प्रतिशत हुई खुदरा महंगाई
नई दिल्ली: दिसंबर की शुरुआत में महंगाई को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नवंबर में खुदरा महंगाई घट कर 5.48 प्रतिशत पर आ गई है। पिछले महीने यानी की अक्टूबर में हरी सब्जियों और खाने-पीने की चीजें महंगी होने से खुदरा महंगाई दर 6.21 प्रतिशत पहुंच गई थी, जो कि 14 महीनों में सबसे ज्यादा था। अब खाने-पीने की चीजों के दाम में गिरावट से महंगाई में भी गिरवाट देखी जा रही है। महंगाई के बास्केट में लगभग 50 प्रतिशत योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई घटकर 9.04 प्रतिशत रह गई। अक्टूबर में यह 10.87 प्रतिशत और नवंबर 2023 में 8.70 प्रतिशत थी। एनएसओ ने कहा कि नवंबर में 2024 में सब्जियों, दालों चीनी व मिठाईयों, फलों, अंडे, दूध, मसालों, परिवहन व संचार और व्यक्तिगत देखभाल संबंधी उत्पादों की महंगाई में गिरावट आई है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Bank Holidays: 20 से 26 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; लटक न जाए आपका चेक और जरूरी काम; देखें लिस्ट
बंद होने वाले हैं कागज के नोट? अब आपकी जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने शुरू की सबसे बड़ी तैयारी
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
अक्टूर में 6.2% रही थी खुदरा महंगाई दर
सीपीआई आधारित कुल महंगाई जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 5.5 प्रतिशत और अक्टूबर, 2024 में 6.2 प्रतिशत हो गई। यह सितंबर, 2023 के बाद से सबसे अधिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए महंगाई अनुमान को पिछले सप्ताह 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया था। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने खाद्य कीमतों पर दबाव से दिसंबर तिमाही में कुल महंगाई के ऊंचे स्तर पर बने रहने की आशंका भी जाहिर की थी।
भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 3.5% बढ़ा
खुदरा महंगाई के अलावा आर्थिक लिहाज से देश के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन अक्टूबर 2024 में 3.5 फीसदी बढ़ा। यह सितंबर के 3.1% से अधिक है। मैन्यूफैक्चरिंग उत्पादन में 4.1 फीसदी, बिजली उत्पादन में 2 फीसदी और खनन गतिविधि में 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में औद्योगिक उत्पादन में 4 फीसदी की ग्रोथ हुई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 7 फीसदी बढ़ा था।
