Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिलायंस डिफेंस की जर्मनी डीहल डिफेंस के साथ हुई डील, गोला बारूद करेगी सप्लाई

अनिल अंबानी की डिफेंस कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड ने आज ही जर्मनी की हथियार डीहल डिफेंस के साथ रणनीतिक डील की घोषणा की है। दोनों कंपनियों के बीच 2019 में निर्देशित गोला-बारुद सिस्टम को लेकर रणनीतिक साझेदारी हुई।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 10, 2025 | 09:05 PM

अनिल अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनिल अंबानी की किस्मत इन दिनों काफी चमक रही है। हाल ही में अनिल अंबानी की डिफेंस कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड ने मंगलवार को आने वाली पीढ़ी के के निर्देशित गोला-बारुद बनाने के लिए जर्मन हथियार डीहल डिफेंस के साथ स्ट्रैटेजिकल डील का ऐलान किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस डील से इंडियन आर्म्ड फोर्सेस की जरूरतों को पूरा करने वाली एडवांस ‘वल्केनो 155 मिमी सटीक निर्देशित गोला-बारुद’ सिस्टम के डोमेस्टिक प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा। बयान के अनुसार, 155 मिलीमीटर तोप के आखिरी चरण में निर्देशित होने वाले गोले अनुमानित प्रभाव सेक्टर तक पहुंचने के 10 सेकंड पहले ही टारगेट पर हमला कर सकते हैं। इसमें लगे सिस्टम के कारण दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग डिवाइस भी इसे आसानी से डिएक्टिवेट नहीं कर सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि एडवांस गोला-बारूद सिस्टम में टारगेट पर निशाना साधने के लिए एडवांस लेजर और जीपीएस-निर्देशित टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा जिससे इसकी सटीक हमला करने की क्षमता बढ़ेगी।

रिलायंस डिफेंस ने कहा कि उसके पास एडवांस गोला-बारूद प्रणालियों के विकास और सप्लाई के माध्यम से संभावित रूप से 10,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पैदा करने का बाजार अवसर है। यह रिलायंस ग्रुप की चौथी रणनीतिक ग्लोबल डील है। इसके पहले वह दसॉ एविएशन, थेल्स ग्रुप और रीनमेटल के साथ भी गठजोड़ कर चुका है।

दोनों ग्रुप की ओर से अलग से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि रिलायंस ग्रुप के फाउंडर अनिल अंबानी और डीहल डिफेंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ हेल्मुट राउख ने निर्देशित गोला-बारुद पर स्ट्रेटेजी को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों कंपनियों के बीच 2019 में निर्देशित गोला-बारुद सिस्टम को लेकर सहयोग की रणनीतिक साझेदारी हुई थी। दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा है कि डीहल डिफेंस के लिए रिलायंस डिफेंस के साथ सहयोग इंडियन मार्केट और भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

‘मेक इन इंडिया-2 के अंतर्गत सिस्टम वल्केनो 155 मिमी’ पहल चल रही है, जिसमें इंडियन कंज्यूमर के लिए रिलायंस डिफेंस प्रमुख ठेकेदार है जबकि डीहल डिफेंस उसकी रणनीतिक पार्टनर है। डीहल डिफेंस के सीईओ हेल्मुट राउख ने कहा है कि डीहल डिफेंस भारतीय सशस्त्र बलों के लिए निर्देशित गोला-बारुद के संदर्भ में रिलायंस के साथ मौजूदा संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर है।

World Bank की इंडियन इकोनॉमी को लेकर भविष्यवाणी, ग्रोथ रेट को 6.3 प्रतिशत पर रखा बरकरार

अंबानी ने इस अवसर पर कहा है कि यह रणनीतिक गठबंधन न केवल भारत की डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी की उन्नति को स्पीड देता है, बल्कि रिलायंस डिफेंस को ग्लोबल डिफेंस सप्लाई सीरीज के एक अहम अंग के रूप में भी स्थापित करता है। इस डील के अंतर्गत रिलायंस समूह महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने जा रहा है जिसकी वार्षिक क्षमता 200,000 तोप के गोले, 10,000 टन विस्फोटक और 2,000 टन प्रणोदक के उत्पादन की होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Reliance defence signs strategic tie up with germanys diehl defence for guided munitions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2025 | 09:05 PM

Topics:  

  • Anil Ambani
  • Business News
  • Defence Sector

सम्बंधित ख़बरें

1

अमेरिकी टैरिफ लागू होने से भारत पर कितना असर, सरकार ने संसद में दिया जवाब

2

जापान को पीछे छोड़ आगे निकला भारत, दुनिया में ऐसा करने वाला तीसरा देश बना

3

GST स्लैब में बदलाव को लेकर अहम बैठक, 20 अगस्त को प्रस्ताव पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

4

इस ‘आसमानी अफलातून’ ने उड़ाए थे 4 अमेरिकी फाइटर जेट, भारतीय वायुसेना से चंद दिनों बाद होगा रिटायर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.