Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SEBI और ओमैक्स में छिड़ी जंग, ओमैक्स देगी बाजार नियामक के फैसले को टक्कर

मंगलवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रियल एस्टेट कंपनी ओमैक्स के चेयरमैन रोहतास गोयल, प्रबंध निदेशक मोहित गोयल तथा तीन अन्य को कंपनी के वित्तीय विवरणों में अनियमितता बरतने के मामले में दो साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 31, 2024 | 05:09 PM

ओमैक्स रियलटर्स ( सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने रियल एस्टेट कंपनी ओमैक्स के खिलाफ आदेश जारी किया था। ओमैक्स ने सेबी के इस आदेश को चुनौती देने के लिए कारवाई करने पर विचार किया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ओमैक्स और उसके चेयरमैन रोहतास गोयल, प्रबंध निदेशक मोहित गोयल तथा तीन अन्य को कंपनी के वित्तीय विवरणों में अनियमितता बरतने के मामले में मंगलवार को दो साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। जिन अन्य लोगों को प्रतिभूति बाजारों में भाग लेने से रोका गया है उनमें सुधांशु एस बिस्वाल, अरुण कुमार पांडे और विमल गुप्ता शामिल हैं।

शेयर की कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ा

इसके अतिरिक्त इन पांच लोगों को ‘दो साल की अवधि के लिए किसी अन्य सूचीबद्ध कंपनी के निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया है।” सेबी के आदेश का कंपनी के शेयर की कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक

SEBI के आरोप के बाद बड़ा एक्शन! राजेश एक्सपोर्ट्स के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप

SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी

SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी

निचली सर्किट सीमा को छू गया

बुधवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 4.99 प्रतिशत गिरकर 152.20 रुपये पर आ गया, जो इसकी निचली सर्किट सीमा है। एनएसई पर यह पांच प्रतिशत गिरकर 154.19 रुपये की निचली सर्किट सीमा को छू गया।

कानूनी उपायों पर विचार

सेबी के आदेश और भविष्य की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर ओमैक्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कंपनी को सेबी से कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद इसकी विषय-वस्तु पर गौर किया जाएगा और अपील दायर करने सहित उपलब्ध कानूनी उपायों पर विचार किया जाएगा।” प्रवक्ता ने कहा, ” हालांकि हम आदेश प्राप्त होने पर निर्धारित समयसीमा के भीतर शेयर बाजार को अपना जवाब भेजेंगे।”

कुल 47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

सेबी ने इन पांच लोगों और कंपनी समेत 16 इकाइयों पर कुल 47 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एक लाख रुपये से लेकर सात लाख रुपये तक के ये जुर्माने 45 दिन के भीतर भरने होंगे। सेबी ने अपने आदेश में कहा कि इन संस्थाओं ने एक धोखाधड़ी वाली योजना को अंजाम देने के लिए मिलकर काम किया है। उन्होंने कंपनी के लाभ के लिए इसे सामान्य लेनदेन के रूप में दिखाने की कोशिश की जबकि कंपनी घाटे में थी।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

 

Real estate company omaxe will challenge the order of market regulator sebi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2024 | 05:09 PM

Topics:  

  • SEBI
  • Securities market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.