RBI MPC Meeting Decision October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करेगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे नीति का फैसला सुनाएंगे।
सबसे ज्यादा नजर रेपो रेट पर रहेगी, क्योंकि इसमें बदलाव का सीधा असर होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज की EMI पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
अगर आरबीआई रेपो रेट में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी करता है, तो यह 5.25 फीसदी से बढ़कर 5.50 फीसदी हो सकता है।
इसका असर बैंकिंग सेक्टर की ब्याज दरों पर पड़ने की संभावना है। इस साल अप्रैल, जून और अगस्त में हुई MPC बैठकों में रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा गया था। ऐसे में अक्टूबर की बैठक में होने वाला फैसला खास माना जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है...