- Hindi News »
- Business »
- Rbi Is Cleaning The Currency 100 200 And 500 Rupee Notes
RBI कर रहा है करेंसी की सफाई, जानिए क्या है 100-200 और 500 के नोटों का हाल
रिजर्व बैंक से मिले जानकारी के अनुसार देश की नंबर वन मुद्रा होने के कारण 500 की नोटों का प्रचलन सर्वाधिक है। इसी वजह से ये नोट सबसे ज्यादा खराब भी हो रहे हैं। 8 महीने के दौरान देशभर से 1642 करोड़ नोट करेंसी नोट लौटे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

भारतीय करेंसी (सौ. से सोशल मीडया)
नई दिल्ली : फिलहाल देश की सबसे बड़ी मुद्रा के रूप में 500 के नोटों पर सर्वाधिक जुल्म होता दिखायी दे रहा है। इन नोटों के कटने-फटने और सड़े-गले होने पर बाजार इनसे अक्सर मुंह फेर लेता है। सर्वाधिक लिखापढ़ी भी इन्हीं 500 की नोटों पर की जा रही है। इस साल अप्रैल से नवंबर तक के आंकड़े को देखा जाए तो परिणाम काफी चौंकाने वाले दिख रहे हैं। इस साल में 8 महीने के दौरान देशभर से 1642 करोड़ नोट करेंसी नोट चेस्ट में वापस हुए हैं जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1310 करोड़ अधिक है। इस बार 332 करोड़ नोट कटे-फटे और सड़े गले रूप में वापस कराए जा रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार, रिजर्व बैंक ने 500 के 611 करोड़ नोटों को चलन से ही बाहर करने का फैसला किया है। पिछले साल इसी अवधि में पूरे देश में 500 के 409 करोड़ नोट बाजार से हटाए गए थे। यानी इस बार के आंकड़ों में 202 करोड़ नोटों का इजाफा हुआ है। इसका खुलासा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में हुआ है।
रिजर्व बैंक से मिले जानकारी के अनुसार देश की नंबर वन मुद्रा होने के कारण 500 की नोटों का प्रचलन सर्वाधिक है। इसी वजह से ये नोट सबसे ज्यादा खराब भी हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बाजार से बाहर होने वाले नोटों में दूसरे नंबर पर 100 रुपए का नोट है। अप्रैल से नवंबर तक के बीच के आंकड़े को अगर देखा जाए तो पता चलता है कि 100 रुपए के 430 करोड़ नोटों को चलन से बाहर किया गया है। पिछले साल यह आंकड़ा केवल 328 करोड़ था।इसके अतिरिक्त तीसरे नंबर पर खराब होने वाली नोटों में 200 की करेंसी है ।अप्रैल से नवंबर तक के बीच 200 रुपए के 178 करोड़ नोटों को मार्केट से हटाने का प्लान बनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
रुपये में 12 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी; RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर धराशायी, 92.83 के स्तर पर पहुंचा
Airtel Payments Bank को RBI का झटका, बैंकिंग नियमों में लापरवाही पड़ी महंगी; ₹31.80 लाख का लगा जुर्माना
1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन
HDFC बैंक को जेफरीज ने पोर्टफोलियो से निकाला, चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शेयरों में भारी गिरावट
भारतीय करेंसी से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
अगर अन्य नोटों की बात की जाए तो 5 रुपए के 2.83 करोड़, 10 रुपए के 144 करोड़, 20 रुपए के 109 करोड़, 50 रुपए के 150 करोड़ नोटों की वापस करायी गई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक हैं। अप्रैल से लेकर नवंबर तक के बीच केवल 5 रुपए के नोट ही ऐसे हैं जो पिछले साल की तुलना में काम वापस लौटे हैं। इनका प्रचलन में कम होना इनकी वजह बतायी जा रही है।
Rbi is cleaning the currency 100 200 and 500 rupee notes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














