Middle Class की निकली लॉटरी, पहले टैक्स पर मिला था डिस्काउंट और सिर से कम हुआ EMI का बोझ
इससे पहले भी मई, 2020 में रेपो रेट में कटौती की गई थी। हालांकि फरवरी 2023 में ब्याज दरों में 25 बेसिक प्वाइंट की बढ़त की गई थी। रेपो रेट कम होने के बाद देश के सभी लोगों ने राहत की सांस ली हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मिडिल क्लास (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज मौद्रिक नीति समिति में कुछ बड़े फैसले लिए हैं। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज एमपीसी की मीटिंग में रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट या 0.25 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की है। इसे 6.50 प्रतिशत ये घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी ने सबकी सहमति से रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि आरबीआई गवर्नर के तौर पर अपनी पहली एमपीसी की मीटिंग में संजय मल्होत्रा ने 5 सालों में पहली बार रेपो रेट में कटौती की है।
इससे पहले भी मई, 2020 में रेपो रेट में कटौती की गई थी। हालांकि फरवरी 2023 में ब्याज दरों में 25 बेसिक प्वाइंट की बढ़त की गई थी। रेपो रेट कम होने के बाद देश के सभी लोगों ने राहत की सांस ली हैं। ऐसा माना जाता है कि रेपो रेट में कमी होने का सीधा असर ब्याज दरों में देखने के लिए मिल रहा है। जिसका सीधा मतलब है कि अब होम लोन से लेकर कार लोन तक सभी सस्ते हो सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इस फैसले को लेकर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को पेश किए गए देश के संसदीय बजट में टैक्स पर बड़ी छूट देकर देश के मध्यम वर्ग को राहत दी थी, अब रेपो रेट घटने के कारण फिर से लोगों मे एक बार फिर राहत की सांस ली है।
क्यों घटी आरबीआई की ब्याज दर?
रिजर्व बैंक ने इकोनॉमिक्स एक्टिविटीज को प्रोत्साहित करने के लिए रेपो रेट में कटौती की है, जिसके कारण खर्च और निवेश को बढ़ावा मिल सके। ये नीतिगत बदलाव उभरती हुई इकोनॉमिक कंडीशन के प्रति केंद्रीय बैंक आरबीआई के रिएक्शन और बढ़ती महंगाई को रोकने के साथ ही विकास को भी बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान पॉलिसी पैनल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.7 प्रतिशत की दर से जीडीपी के बढ़ने का अनुमान लगाया है और खुदरा मुद्रास्फीति के 4.2 प्रतिशत तक रहने का अनुमान लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
कागज नहीं अब आपके हाथों में होंगे प्लास्टिक के नोट! फटने-गलने की भी कोई टेंशन नहीं, RBI बना रहा ये खास प्लान
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बरसात
जैसे ही आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती करने का ऐलान किया, तो देश के सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से रिस्पॉन्स किया है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर मीम्स की आंधी आ गयी। आइए आपको भी बताते हैं कि आरबीआई के इस फैसले से लोग किस तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Indians just before #RBIMonetaryPolicy Waiting for rate cut for last 5 years#rbipolicy #ExitPolls #StockMarketIndia #DelhiAssemblyElection2025 #rbimpc #RepoRate pic.twitter.com/u0HGcwO4MT — Sunaina Bhola (@sunaina_bhola) February 7, 2025
#rbipolicy RBI cuts #RepoRate to 6.25 Basis point. Le #HomeLoan seeker be like:-#RBIMonetaryPolicy #PranaliRathod #ExitPolls #StocksToWatch #arrestwarrant #DelhiAssemblyElection2025 #Zomato#ExitPolls pic.twitter.com/IUS9VpCJh2 — Sanjana Mohan (@SanjanaMohan10) February 7, 2025
