- Hindi News »
- Business »
- Rating Agency Moodys Prediction For Indian Economy
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने जारी किए आंकड़े, इस साल इतनी प्रतिशत ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान
- Written By: अपूर्वा नायक
रेटिंग एजेंसी ने साथ ही जोड़ा कि मु्द्रास्फीति के रिस्क को देखते हुए संभव है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस साल तुलनात्मक रूप से सख्त मौद्रिक नीति को बरकरार रखे। ऐसे में निकट भविष्य में ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश कम ही होगी।

मूडीज (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने साल 2024 के लिए ये अनुमान लगाया है कि इस साल भारत का ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत और अगले साल ये दर 6.6 प्रतिशत तक हो सकती है। मूडीज ने कहा है कि इंडियन इकोनॉमी मजबूत बढ़त और नरम मुद्रास्फीति के साथ आगे बढ़ रही है।
रेटिंग एजेंसी ने साथ ही जोड़ा कि मु्द्रास्फीति के रिस्क को देखते हुए संभव है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस साल तुलनात्मक रूप से सख्त मौद्रिक नीति को बरकरार रखे। ऐसे में निकट भविष्य में ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश कम ही होगी। मूडीज ने कहा कि आने वाले समय में तेजी के बावजूद रिटेल इंफेल्शन आने वाले महीनों में रिजर्व बैंक के तय दायरे में होनी चाहिए, क्योंकि अधिक बुवाई और पर्याप्त अनाज भंडारण के कारण खाने की चीजों की कीमतों में कमी आएगी।
रिटेल इंफेल्शन सबसे हाई लेवल पर
सब्जियों की कीमतों में तेज उछाल के कारण रिटेल इंफेल्शन 14 महीने के अपने सबसे हाई लेवल 6.21 पर पहुंच गई है, जो रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर के अपर लेवल से ज्यादा है। रेटिंग एजेंसी ने अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2025-26 में कहा है कि ग्लोबल इकोनॉमी ने महामारी के दौरान सप्लाई चेन व्यवधान, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद एनर्जी और खाद्य संकट, हाई इंफेल्शन और इसके चलते सख्त मौद्रिक नीति से उबरने में उल्लेखनीय जुझारू क्षमता दिखाई है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: डॉलर के आगे कमजोर रुपया, महंगाई और आयात पर बढ़ा दबाव; विदेश यात्रा भी महंगी
नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
नवभारत संपादकीय: निर्माण से रोजगार तक संकट? भारत को आर्थिक संकट खुद हल करना होगा
कब-कब आर्थिक संकट की चपेट में आया भारत, इंदिरा और मनमोहन ने कैसे बदली तस्वीर? अब PM मोदी के अपील के क्या मायने
ग्लोबल इकोनॉमिक चुनौतियां
रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश जी-20 अर्थव्यवस्थाएं स्थिर ग्रोथ रेट दर्ज करेंगी और नीतिगत मोर्चे पर नरमी तथा अनुकूल जिंस कीमतों से उन्हें समर्थन मिलेगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नीतियों में चुनाव के बाद के बदलाव के चलते ग्लोबल इकोनॉमिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :- सोना हो रहा है सस्ता, जल्द से जल्द लपक लें ये मौका
मूडीज ने भारत के बारे में कहा कि लोकल कंस्ज्मपंशन में सुधार, मजबूत इंवेस्टमेंट और मजबूत मैन्यूफैक्चरिंग एक्टिविटी के कारण 2024 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत की बढ़त हुई। इसमें आगे कहा गया कि मैन्यूफैक्चरिंग और सेवा पीएमआई का विस्तार, मजबूत ऋण वृद्धि और उपभोक्ता भरोसे जैसे हाई फ्रिक्वेंसी इंडिकेटर, तीसरी तिमाही में स्थिर इकोनॉमिक स्पीड का संकेत देते हैं।
जीडीपी में 7.2 प्रतिशत की बढ़त
मूडीज ने कहा है कि वास्तव में अगर देखें तो एक मैक्रोइकोनॉमिक नजरिये से इंडियन इकोनॉमी मजबूत बढ़त और नरम मुद्रास्फीति के साथ अच्छी स्थिति में है। हमने 2024 के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में 7.2 प्रतिशत की बढ़त का अंदाजा लगाया है। इसके बाद 2025 में इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 6.6 प्रतिशत और 2026 में 6.5 प्रतिशत रह सकती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rating agency moodys prediction for indian economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














