-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rakesh Jhunjhunwala Birthday Special Story Why Was He Started Akasa Air
जन्मदिन विशेष: व्हीलचेयर पर बैठकर देखा था आसमान छूने का सपना, राकेश झुनझुनवाला की Akasa Air की वो अधूरी कहानी
- Written By: मनोज आर्या
Rakesh Jhunjhunwala Birthday: साल 1985 में सिर्फ 5 हजार रुपये के साथ शेयर मार्केट में कदम रखने वाले राकेश झुनझुनवाला ने 2022 तक लगभग 46 हजार करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा कर दिया।

राकेश झुनझुनवाला जन्मदिन विशेष, (AI जेनरेटेड फोटो)
Rakesh Jhunjhunwala Birthday Special: भारत के दिग्गज दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला का आज (5 जुलाई) जन्मदिन है। घरेलू शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ और इंडिया के वॉरेन बफे के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला का जन्म (5 जुलाई, 1960) को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ था। 14 अगस्त, 2022 को आर्ट अटैक के कारण 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद से उनके सम्राज्य को उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला संभाल रही हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में राकेश झुनझुनवाला को दुनिया का दूसरा सबसे सफल निवेशक माना गया। दुनिया के सबसे सफल निवेशकों की लिस्ट में वॉरेन बफे पहले स्थान पर हैं।
साल 1985 में सिर्फ 5 हजार रुपये के साथ शेयर मार्केट में कदम रखने वाले राकेश झुनझुनवाला ने 2022 तक लगभग 46 हजार करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा कर दिया। कई कंपनियों में उनका निवेश है। निधन से पहले वे फोर्ब्स की दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 440वें नंबर पर थे। शेयर मार्केट में एक सफल निवेशक के रूप में खुद को स्थापित करने के बाद 2022 में अकासा एयर के साथ राकेश झुनझुनवाला की एविएशन सेक्टर में एंट्री हुई।
Akasa Air में ₹278 करोड़ का निवेश
जहां भारत के कई दिग्गज कारोबारी एविएशन सेक्टर में जाने से डर रहे थे, वहीं राकेश झुनझुनवाला ने अकासा एयरलाइन में 35 मिलियन डॉयर यानी करीब 278 करोड़ रुपये का निवेश कर डाले। इस एयरलाइन कंपनी की 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा के पास थी। अकासा एयरलाइन की लॉन्चिंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि बहुत से यह सोच रहे होंगे कि आखिर में मैं एयरलाइन कंपनी क्यों शुरू करने जा रहा हूं। हालांकि, उनके कई सवालों का जवाब देने की बजाय मैं सिर्फ यही कहूंगा कि मैं असफल होने के लिए तैयार हूं। उन्होंने आगे कहा था कि कोशिश नहीं करने के बजाय प्रयास करने के बाद नाकाम होना बेहतर है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती

Akasa Air के पीछे का असली मकसद
अकासा एयर की शुरुआती के पीछे राकेश झुनझुनवाला का मकसद था कि देश के आम लोगों को बेहद ही कम लागत (अल्ट्रा-लो-कॉस्ट) में हवाई सफर की सुविधा मुहैया कराई जाए। इसके साथ ही वह भारत के एविएशन सेक्टर में एक नई वर्ल्ड क्लास और प्रोफेशनली ऑपरेशनल एयरलाइन को स्थापित करना चाहते थे। जब उन्होंने एविएशन सेक्टर में एंट्री लिया था, तब जेट फ्यूल की कीमतें काफी अधिक थीं और कई एयरलाइंस कंपनियां घाटे में चल रही थीं। इस चुनौतीपूर्ण समय में एयरलाइंस जैसी कारोबार की शुरुआत को लेकर राकेश झुनझुनवाला के ऊपर कई सवाल उठ रहे थे।
Akasa Air की वर्तमान स्थिति क्या है?
अकासा एयर देश की एविएशन सेक्टर में सबसे तेजी से उभरती एयरलाइंस कंपनी में से एक बन गई है। खुद का विस्तार करते हुए कंपनी ने अपने बेड़े 40वां विमान शामिल कर लिया है। घरेलू उडानों के साथ खुद की शुरुआत करने वाली अकासा एयर अब एक इंटरनेशनल कैरियर बन चुकी है। वर्तमान में यह 34 से अधिक गंतव्यों के लिए उड़ानें ऑपरेट कर रही है, जिसमें भारत के 27 घरेलू शहर और 7 अंतरराष्ट्रीय शहर (जैसे कतर, कुवैत, सऊदी अरब, थाईलैंड और यूएई) शामिल हैं।
राकेश झुनझुनवाला की फाइल फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
अकासा एयर के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के अनुसार, बढ़ते फ्यूल कॉस्ट और भू-राजनीतिक तनाव जैसी चुनौतियों के बावजूद एयरलाइन की लंबे समय के लिए प्लानिंग काफी मजबूत है। कंपनी ने सितंबर से मार्च के दौरान EBITDA पॉजिटिव दर्ज करके अपनी वित्तीय स्थिरता का प्रदर्शन किया है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने अपनी क्षमता में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का लक्ष्य रखा है और अगले 4-5 साल तक 30 से 40% की सालाना ग्रोथ का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: फुटबॉल का जुनून, न चाहते हुए भी हुई राजनीति में एंट्री; दिलचस्प है टीपू से अखिलेश बनने की कहानी
विवादों में राकेश झुनझुनवाला का नाम
साल 2021 में एप्टेक कंप्यूटर्स के शेयरों में असामान्य डीलिंग के लिए झुनझुनवाला पर इनसाइडर ट्रेडिंग की जांच की गई थी। सेबी ने आरोप लगाया था कि झुनझुनवाला ने अनपब्लिश्ड प्राइस सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन (UPSI) होने पर भी एप्टेक के शेयरों में ट्रेड किया। SEBI के अनुसार, यह 14 मार्च 2016 और 7 सितंबर 2016 के बीच का UPSI था, जो ऑफिशियल घोषणा की तारीख थी। जुलाई 2021 में SEBI ने झुनझुनवाला और उनके साथियों से कुल 35 करोड़ रुपये का पेमेंट करने के बाद इस मामले को सुलझा लिया था।
Rakesh jhunjhunwala birthday special story why was he started akasa air
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














