-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Big Bull Rakesh Jhunjhunwala Birthday Special
राकेश झुनझुनवाला कैसे बने इंडिया के ‘बिग बुल’, सिर्फ 5000 रुपये से की थी शुरुआत
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय शेयर मार्केट के सबसे महान निवेशकों में से एक राकेश झुनझुनवाला का आज जन्मदिन हैं। राकेश झुनझुनवाला को लोग बिग बुल और इंडियन वॉरेन बफेट के नाम से भी जानते हैं।

राकेश झुनझुनवाला (सौ. सोशल मीडिया )
इंडियन शेयर मार्केट के बिग बुल और इंडियन वॉरेन बफेट के नाम से पहचान बनाने वाले राकेश झुनझुनवाला का जन्मदिन 5 जुलाई 1960 को हुआ था। राकेश झुनझुनवाला भारत के सबसे महानतम इंवेस्टर्स में से एक थे। उन्हें शेयर मार्केट के दिग्गज के तौर पर जाना जाता था।
राकेश झुनझुनवाला के पिताजी एक इनकम टैक्स ऑफिसर के रुप में काम करते थे। उनकी शेयर मार्केट में दिलचस्पी के पीछे का एक कारण ये भी था। मुंबई का एक साधारण आदमी कैसे सिर्फ 5,000 रुपये के निवेश के साथ कैसे भारतीय इतिहास का सबसे दिग्गज इंवेस्टर बन गया आज हम इसी बारे में जानेंगे।
कैसी रही शुरुआत?
अपने कॉलेज के दिनों से ही राकेश झुनझुनवाला की शेयर मार्केट के प्रति दिलचस्पी बढ़ने लग गई थी। हालांकि जब उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री प्राप्त की, तो उन्होंने शेयर मार्केट में फुल टाइम शामिल होने का फैसला लिया था। साल 1985 में उन्होंने शेयर मार्केट को अपने करियर के तौर पर चुना, जहां उन्होंने पहले कमाई के तौर पर सिर्फ 5,000 रुपये इंवेस्ट किए थे। अगर आपको को देखें, तो आज राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ जनवरी 2025 तक ₹51,336.4 करोड़ थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
ऐसे की मार्केट में एंट्री
साल 1985 में जब राकेश झुनझुनवाला ने शेयर मार्केट में एंट्री ली थी, तब उन्होंने सिर्फ 5,000 रुपये का निवेश किया था। तत्कालीन समय में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का सेंसेक्स 150 अंकों पर ट्रेड करता था। उस समय राकेश ने अपने भाई के एक कस्टमर से फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले में ज्यादा रिटर्न देने का वादा किया था और ऐसा करने में वो सफल रहे थे। साल 1986 में राकेश झुनझुनवाला का पहला प्रॉफिट 0.5 मिलियन रुपये था। उन्होंने टाटा टी कंपनी के 5,000 शेयरों को सिर्फ 43 रुपये में खरीदा था और 3 महीने के अंदर ही ये शेयर 143 रुपये पर ट्रेड करने लगे थे। जिसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने टाटा टी कंपनी के शेयरों को बेचकर 3 गुना से भी ज्यादा प्रॉफिट कमाया था।
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में मल्टी-बैगर्स स्टॉक
राकेश झुनझुनवाला ‘रेयर एंटरप्राइजेज’ नामक एक प्राइवेट कंपनी स्टॉक ट्रेडिंग फर्म को मैनेज करते थे। यह नाम उनके नाम राकेश के पहले 2 अक्षरों और उनकी पत्नी श्रीमती रेखा झुनझुनवाला के नाम से लिया गया है।
हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग डे पर शेयर बाजार में आयी बहार, खिल उठे निवेशकों के चेहरे
शेयर मार्केट में अपने लंबे करियर के दौरान, राकेश झुनझुनवाला ने कई मल्टी-बैगर शेयरों में इंवेस्ट किया। राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कुछ मल्टी-बैगर्स हैं क्रिसिल, प्राज इंड, अरबिंदो फार्मा, एनसीसी, आदि।
Big bull rakesh jhunjhunwala birthday special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














