- Hindi News »
- Business »
- Quick Commerce Company Business Is Rising In India From 2 Years
2 साल में तेजी से फूला फला क्विक कॉमर्स का कारोबार, ब्लिंकिट ने बाकी कंपनियों को पछाड़ा
साल 2022 में क्विक कॉमर्स का बिजनेस भारत में 2 अरब डॉलर का था, जो साल 2024 में 6.1 अरब डॉलर का हो गया है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि साल 2030 तक क्विक कॉमर्स का बिजनेस 40 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक

ब्लिंकिट (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : हमारे देश में अब 10 से 30 मिनट के अंदर ना सिर्फ डेली नीड्स का सामान बल्कि आईफोन से लेकर मेकअप तक ऑनलाइन ऑर्डर किया जाता है। सिर्फ आधे घंटे में डिलीवरी देने के कारण क्विक कॉमर्स का बिजनेस तेजी से फैलता जा रहा है। आज की युवा पीढ़ी यानी 18 से 35 साल के युवाओं को ये सुविधा सबसे ज्यादा भा रही है, जिसके कारण क्विक कॉमर्स कंपनी 2 सालों में ही 3 गुना से भी ज्यादा ग्रो कर चुकी है।
एक रिसर्च के अनुसार ये जानकारी मिली है कि साल 2022 में क्विक कॉमर्स का बिजनेस भारत में 2 अरब डॉलर का था, जो साल 2024 में 6.1 अरब डॉलर का हो गया है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि साल 2030 तक क्विक कॉमर्स का बिजनेस 40 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यही कारण है कि क्विक कॉमर्स के बिजनेस में अब ई-कॉमर्स की सबसे बड़े नाम अमेजन और फ्लिपकार्ट भी उतरने के लिए तैयार है।
किराना व्यापार होगा सबसे ज्यादा प्रभावित
देश में सबसे पहले क्विक कॉमर्स की शुरूआत अपैरल और फैशन के सामान की बिक्री करने वाले प्लेटफार्म मिंत्रा ने की थी, जो सिर्फ 10 से 30 मिनट में अंदर ही कपड़े और फैशन के सामान को उपलब्ध करवाता है। हालांकि क्विक कॉमर्स के बढ़ने का नुकसान छोटे किराना व्यापारियों को सबसे ज्यादा हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
Amazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
कल दी थी गूगल-एप्पल को चेतावनी, आज बहरीन में Amazon पर दागी मिसाइल; ईरान के निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
अलग अलग रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में क्विक कॉमर्स के यूजर्स की संख्या 54 लाख हुआ थी, जो इस साल बढ़कर 2.6 करोड़ तक हो गई है। साल 2060 तक क्विक कॉमर्स के यूजर्स की संख्या 6 करोड़ के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। क्विक कॉमर्स में जेप्टो, जौमेटो, स्विगी और ब्लिंकिट जैसी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ब्लिंकिट सबसे तेजी से बढ़ा
चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में ब्लिंकिट के बिजनेस में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 122 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म की खरीदारी करने वाले 69 प्रतिशत कंज्यूमर 10 मिनट में अपने सामान को डिलीवरी चाहते हैं। 31 प्रतिशत ग्राहकों को डिलीवरी की जल्दी नहीं होती है। मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में क्विक कॉमर्स का ट्रेंड बाकी शहरों से ज्यादा तेजी से बढ़ा है।
Quick commerce company business is rising in india from 2 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
May 23, 2026 | 06:12 PMरोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा
May 23, 2026 | 06:11 PMWeekly Horoscope 24 to 30 May 2026: इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी और करियर में तरक्की, इन्हें रहना होगा सावधान
May 23, 2026 | 06:05 PMTomato Storage Tips: टमाटर को सड़ने से बचाएंगी ये 5 आसान किचन ट्रिक्स, भयंकर गर्मी में भी दिखेंगे एकदम ताज़ा
May 23, 2026 | 06:00 PMVivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
May 23, 2026 | 05:59 PMRSSB Job 2026: राजस्थान सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर आवेदन शुरू
May 23, 2026 | 05:48 PMमोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
May 23, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














