PPF में निवेश करने वालों को लग सकता है 440 वॉट का झटका, गिर सकती है ब्याज दर
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस महीने में होने वाली समीक्षा बैठक में पीपीएफ की ब्याज दर 7 प्रतिशत से नीचे आ सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (सौ. सोशल मीडिया )
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने इस साल रेपो रेट में 1 प्रतिशत की कटौती की है। जिस कारण ये खबर आ रही है कि जुलाई के महीने में होने वाली अगली समीक्षा बैठक में पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ की इंटरेस्ट रेट 7 प्रतिशत से भी नीचे आ सकती है।
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकारी बॉन्ड की गिरती यील्ड और इंटरेस्ट रेट तय करने के फॉर्मूले इस में कटौती का संकेत दे रहे हैं, साथ ही कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि राजनीतिक और व्यवहारिक कारणों से सरकार इतनी जल्दी कोई बड़ा फैसला नहीं ले सकती हैं।
अभी पीपीएफ की ब्याज दर 7.10 प्रतिशत है, जो 10 साल के सरकारी बॉन्ड के औसत यील्ड से जुड़ी होता है। एक एक्सपर्ट के फॉर्मूले के अनुसार, पीपीएफ का इंटरेस्ट रेट 10 साल के सरकारी बॉन्ड का एवरेज यील्ड से 25 बेसिक प्वाइंट ज्यादा होना चाहिए। वर्तमान समय में ये यील्ड लगभग 6.325 परसेंट पर हैं, जिसके अनुसार पीपीएफ का रेट 6.575 परसेंट बनती है, जिसका सीधा मतलब है कि मौजूदा दर से लगभग 52.5 बेसिक प्वाइंट कम हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
सरकार के खजाने में आएंगे 2.87 लाख करोड़! RBI के इस फैसले से चमकेगी देश की इकोनॉमी, आम जनता को क्या मिलेगा?
Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच
EPFO का बड़ा बदलाव, अब सालों पुराने PF खाते से भी मिलेगा पैसा, टेंशन खत्म करेगा नया E-PRAAPTI Portal
अभी करें निवेश नहीं होगा नुकसान
स्क्रिपबॉक्स के फाउंडर और सीईओ अतुल शिंगल ने कहा है कि आरबीआई के द्वारा साल 2025 में रेपो रेट में लगभग 1 प्रतिशत की कटौती के बाद अब सभी की नजर स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की जुलाई तिमाही की इंटरेस्ट रेट पर हैं। उन्होंने इंवेस्टर्स को सलाह दी है कि वे संभावित कटौती से पहले ही मौजूदा दरों के आधार पर इंवेस्ट कर लें।
टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, अब रोहित शर्मा बिजनेस की पिच पर लगाएंगे छक्का
पीपीएफ के इंटरेस्ट रेट का इतिहास
पीपीएफ की ब्याज दर में सालों से उथल-पुथल देखने के लिए मिल रही है। वर्तमान समय में ये दर प्रति वर्षानुसार 7.1 प्रतिशत है और ये अप्रैल 2020 से अब तक जैसे की वैसी बनी हुई है। हर महीने इंटरेस्ट रेट की गिनती होती है, लेकिन इसे सालाना आधार पर अकाउंट में जोड़ा जाता है। साल 1986 से लेकर साल 1999 तक पीपीएफ पर सबसे हाई इंटरेस्ट रेट 12 परसेंट थी। इसके बाद ये धीरे-धीरे घटती गई है। साल 2000 में ये 9.3 प्रतिशत, साल 2003 में ये 8 प्रतिशत और साल 2017 में ये इंटरेस्ट रेट 7.9 प्रतिशत हो गया था।
