-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Preventive Healthcare Market Size In 2025
कोरोना के डर के बाद देश में बढ़ा प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मार्केट, साल 2025 में आंकड़ा 8 लाख पार होने का अनुमान
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के पास पैसा बनाने का एक बहुत बड़ा मौका है, क्योंकि मार्केट का एक्सपेक्टेड साइज साल 2025 तक 197 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 8 लाख करोड़ रुपये का होने की उम्मीद की जा रही है।

प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : कोविड 19 महामारी के बाद से ही देश में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जिसका रिजल्ट ये रहा है कि देश में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मार्केट का लगातार तेजी से विस्तार हो रहा है। जीरोधा के को फाउंडर निखिल कामथ के अनुसार, भारत का प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मार्केट पिछले 4 सालों में दोगुना हो गया है, जिसमें अकेले सिर्फ वेलनेस और फिटनेस का योगदान 98 बिलियन डॉलर का रहा है और टोटल मार्केट साइज का 51 प्रतिशत है।
बताया जा रहा है कि प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के पास पैसा बनाने का एक बहुत बड़ा मौका है, क्योंकि मार्केट का एक्सपेक्टेड साइज साल 2025 तक 197 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 8 लाख करोड़ रुपये का होने की उम्मीद की जा रही है। कामथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि पिछले 10 सालों में हेल्थ से जुड़ी हर चीज बहुत जल्दी लगती थी। ये स्थिति अब और बदल रही है और अर्बन इंडिया में हेल्थ और लंबी आयु मेनस्ट्रीम बन रहे हैं।
Everything health-related in the last decade felt like it was too early.
This seems to be changing now, with health and longevity becoming mainstream in urban India. The timing might be right now for entrepreneurs to build something in health. Thoughts? pic.twitter.com/aDBDKO4ujm — Nikhil Kamath (@nikhilkamathcio) February 27, 2025
लाइव फिटनेस कंटेंट
निखिल कामत के द्वारा पोस्ट में शेयर किए गए डेटा के अनुसार, कोविड महामारी के समय से लाइव फिटनेस कंटेंट के कंज्पशन में 1,300 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जिसने हेल्थ के बारे में दुनिया के दृष्टिकोण को पूरी तरह से बदल दिया है। ये बढ़ती हुई चेतना ही है जिसका लाभ भारत को आगे जाकर मिलने वाला है। इस पोस्ट ने भारत में वियरेबल्स और जिम जाने वालों कम पेनिट्रेशन की तुलना दुनिया से कर फिटनेस इंडस्ट्री के संभावित विकास के बारे में उन्होने जानकारी दी है।
भारत में फिटनेस वियरेबल
कामथ ने अपने पोस्ट में बताया है कि, साल 2021 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रति 10,000 लोगों पर 114 यूनिट फिटनेस वियरेबल्स बेची जाती हैं, जबकि ग्लोबल एवरेज 645 है। इससे ग्लोबल संख्या की तुलना भारत में फिटनेस वियरेबल की सेल्स 82 प्रतिशत कम है। भारतीय प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पर ईयरली एवरेज 4,000 से 10,000 रुपये तक लोग खर्च करते हैं। उनकी पोस्ट के अनुसार, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर में एक्सरसाइज, हेल्थी न्यूट्रिशियन, हेल्थ इंश्योरेंस, शीघ्र निदान और हेल्थ ट्रैकिंग शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
निखिल कामथ ने कहा है कि जिम सब्सक्रिप्शन के मामले में भारत बहुत पीछे है, जो दुनिया की कुल संख्या का 0.2 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, इसके अलावा, न केवल हमारे पास दुनिया में सबसे कम जिम सब्सक्रिप्शन है, बल्कि 50 प्रतिशत से ज्यादा जिम मेंबर नियमित रूप से जिम नहीं जाते हैं। आंकड़ों से ये भी पता चला है कि भारत में वर्तमान में कुल 96,278 जिम हैं।
Preventive healthcare market size in 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Jul 30, 2026 | 07:10 AMनाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच
Jul 30, 2026 | 07:09 AMउपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
Jul 30, 2026 | 07:09 AMWeather Alert: इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
Jul 30, 2026 | 07:06 AMSonu Nigam Birthday: रिजेक्शन, आंसू और संघर्ष, फिर ‘कल हो ना हो’ की आवाज बनकर छा गए सोनू निगम
Jul 30, 2026 | 07:05 AMUS Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक
Jul 30, 2026 | 07:01 AMSawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
Jul 30, 2026 | 06:54 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














