Pre-Approved Personal Loan: मिनटों में मिलने वाला पैसा आप पर भारी न पड़ जाए! इन बातों का रखें ध्यान
Loan Hidden Charges: प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन सस्ता दिख सकता है, लेकिन छिपी हुई फीस और शर्तें इसे महंगा बना देती हैं। लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और प्रीपेमेंट नियमों की जांच जरूर करें।
- Written By: प्रिया सिंह
प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन से जुड़ी कुछ बातें (सोर्स-सोशल मीडिया)
Pre-Approved Loan Checklist India: अक्सर आपके मोबाइल पर ‘बधाई हो! आप प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए पात्र हैं’ जैसे लुभावने मैसेज आते होंगे। बिना किसी कागजी कार्रवाई और मिनटों में पैसा मिलने का वादा किसी को भी आकर्षित कर सकता है।
लेकिन सच्चाई यह है कि जो लोन विज्ञापन में सस्ता नजर आता है, वह असल में काफी महंगा साबित हो सकता है। इसलिए लोन का बटन दबाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी और वित्तीय पहलुओं को समझना बेहद जरूरी है।
ब्याज दर के असली गणित को समझें
लोन लेते समय लोग अक्सर सिर्फ मासिक किस्त यानी EMI पर ध्यान देते हैं, जो एक बड़ी गलती हो सकती है। आपको यह देखना चाहिए कि ब्याज की दर ‘फिक्स्ड’ है या ‘फ्लोटिंग’, क्योंकि समय के साथ दरें बदलने से आपका कुल भुगतान बढ़ सकता है।
याद रखें कि बैंक जो न्यूनतम दर विज्ञापनों में दिखाता है, वह आपके क्रेडिट स्कोर और आय के आधार पर बदल सकती है। थोड़ी सी भी ज्यादा ब्याज दर 3 से 5 साल की अवधि में आपकी जेब से हजारों रुपये एक्स्ट्रा निकाल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
विदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
खाते में आने वाली सही रकम और छिपी हुई फीस
लोन अप्रूव होने का मतलब यह नहीं है कि पूरी राशि आपके बैंक खाते में आएगी। बैंक अक्सर प्रोसेसिंग फीस, इंश्योरेंस प्रीमियम और एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज के नाम पर एक बड़ी रकम पहले ही काट लेते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आप 1 लाख का लोन लेते हैं और 5 हजार रुपये विभिन्न फीस में कट जाते हैं, तो आपको केवल 95 हजार रुपये ही मिलेंगे, जबकि ब्याज पूरे 1 लाख पर देना होगा। इसलिए हमेशा पूछें कि ‘नेट डिस्बर्सल’ राशि कितनी होगी।
प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर के कड़े नियम
कई बार लोग बोनस मिलने या आय बढ़ने पर अपना लोन समय से पहले बंद करना चाहते हैं। यहीं पर बैंक अपना खेल खेलते हैं। कई बैंक लोन को जल्दी बंद करने पर भारी ‘फोरक्लोजर चार्ज’ या ‘प्रीपेमेंट पेनल्टी’ लगाते हैं।
कुछ बैंकों में शुरुआती 6 से 12 महीने का लॉक-इन पीरियड भी होता है, जिसमें आप लोन बंद नहीं कर सकते। लोन लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप जब चाहें बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपना कर्ज चुका सकें।
यह भी पढ़ें: SIP से 10 साल में करोड़पति बनने का फॉर्मूला, जानें हर महीने कितना निवेश आपको बना देगा अमीर?
पेनल्टी और लेंडर की सर्विस क्वालिटी
लोन लेना एक लंबी अवधि का रिश्ता है, इसलिए बैंक या लेंडर की साख जांचना जरूरी है। कभी-कभी तकनीकी खराबी के कारण EMI बाउंस हो सकती है, ऐसी स्थिति में कुछ लेंडर बहुत अधिक पेनल्टी और चेक बाउंस चार्ज वसूलते हैं।
इसके अलावा, उनकी कस्टमर सर्विस कैसी है और वे डिफॉल्ट की स्थिति में कितना सहयोग करते हैं, यह भी मायने रखता है। अंत में, हमेशा दो-तीन अलग-अलग ऑफर्स की तुलना करें और देखें कि कुल मिलाकर कौन सा विकल्प आपको कम तनाव और कम खर्च दे रहा है।
