Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम

Pet Travel Abroad : अगर आप विदेश यात्रा के दौरान अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को साथ ले जाना चाहते हैं, तो पहले जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 17, 2026 | 06:46 PM

विदेश यात्रा (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pet Travel Guidelines : विदेश घूमने या वहां बसने का सपना बहुत से लोग देखते हैं, लेकिन जिन लोगों के घर में पालतू कुत्ता या बिल्ली होती है, उनके लिए यात्रा की तैयारी थोड़ी मुश्किल हो जाती है। कई लोग अपने पालतू जानवर को छोड़कर नहीं जाना चाहते और सही जानकारी न होने के कारण यात्रा तक कैंसल कर देते हैं।

हालांकि अगर पहले से जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन नियमों की जानकारी हो, तो आप आसानी से अपने पेट के साथ विदेश यात्रा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यात्रा से पहले सबसे जरूरी काम पालतू जानवर के सभी दस्तावेज तैयार करना होता है ताकि एयरपोर्ट पर किसी तरह की परेशानी न हो।

यात्रा से पहले सभी दस्तावेज तैयार करना जरूरी

विदेश यात्रा के लिए पालतू जानवर का हेल्थ सर्टिफिकेट बेहद जरूरी माना जाता है, जिसे किसी रजिस्टर्ड वेटरनरी डॉक्टर द्वारा जारी किया जाता है। इसके अलावा रेबीज वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी अनिवार्य होता है, क्योंकि कई देशों में इसकी सख्ती से जांच की जाती है। भारत से बाहर यात्रा करने के लिए Animal Quarantine and Certification Services यानी AQCS से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना भी जरूरी होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Parcel Scam Alert: अधूरे पते वाले मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें और बचें

8वें वेतन आयोग में DA मर्ज करने की मांग तेज, कर्मचारियों की सैलरी 55 हजार रुपये तक बढ़ाने की तैयारी?

AC Sleep Mode: रिमोट का यह खास बटन दबाएं, रातभर में कम होगा आपका भारी-भरकम बिजली का बिल

IRCTC Andaman Tour Package: 5 दिन में घूमें पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक तक, जानें किराया और सुविधाएं

कुछ देशों में इंपोर्ट परमिट की जरूरत पड़ती है, जबकि माइक्रोचिपिंग सर्टिफिकेट और पेट पासपोर्ट भी कई जगह अनिवार्य दस्तावेज माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि जिस देश में आप जा रहे हैं, वहां के नियम पहले से अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि हर देश के नियम अलग हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Parcel Scam Alert: अधूरे पते वाले मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें और बचें

एयरलाइन की पेट पॉलिसी जरूर जांच लें

यात्रा से पहले पालतू जानवर को ट्रैवल के लिए तैयार करना भी जरूरी है। एयरलाइन द्वारा मान्य ट्रैवल क्रेट में पेट को कुछ हफ्तों पहले से रहने की आदत डालनी चाहिए ताकि सफर के दौरान उसे परेशानी न हो। इसके अलावा नियमित रूप से वेटरनरी डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच करवाते रहना चाहिए।

कई एयरलाइंस छोटे पालतू जानवरों को केबिन में ले जाने की अनुमति देती हैं, जबकि बड़े जानवरों को कार्गो सेक्शन में भेजा जाता है। कुछ एयरलाइंस प्रोफेशनल पेट रिलोकेशन एजेंसियों के साथ भी काम करती हैं। इसलिए टिकट बुक करने से पहले एयरलाइन की पेट पॉलिसी जरूर जांच लें। सही तैयारी और जरूरी दस्तावेजों के साथ आप अपने पालतू साथी के साथ आरामदायक विदेश यात्रा कर सकते हैं।

How to travel abroad with pet dog cat documents airline rules guide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 06:46 PM

Topics:  

  • Foreign Travel
  • Pet Dogs
  • Utility News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.