Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी का महिला वोटर्स को लुभाने का मास्टरस्ट्रोक, शुरू की LIC बीमा सखी योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए एलआईसी के साथ मिलकर बीमा सखी योजना की शुरूआत का है। पीएम मोदी ने कल हरियाणा के पानीपत में इस स्कीम को लॉन्च किया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 10, 2024 | 08:42 AM

बीमा सखी योजना (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए एक ऐसी आकर्षक योजना तैयार की है, जिसका लाभ देश की महिलाओं को हो सकता है। मोदी ने कल ही हरियाणा में एलआईसी बीमा सखी योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के अंतर्गत कुछ चुनिंदा 10 वीं पास महिलाओं को 7000 सैलरी के साथ कमीशन भी जाने वाला है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत इन महिलाओं को 3 साल तक इंश्योरेंस एजेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। हरियाणा के पानीपत से एलआईसी बीमा सखी योजना को लॉन्च करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के लिए 18 से 70 साल की कोई भी महिला इसके लिए आवेदन कर सकती है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

सुपरस्टार से सीएम की कुर्सी तक… तमिलनाडु के CM ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

कांग्रेस की अंदरूनी दंगल से मचा हड़कंप! आपस में भिड़े शशि थरूर और पवन खेड़ा, पीएम मोदी की तारीफ पर उठे सवाल

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO

तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया गहरा दुख, जांच कमेटी गठित

कौन से डॉक्यूमेंट्स है जरूरी

इस योजना में आवेदन के लिए महिलाएं एलआईसी की नजदीकी शाखा में या ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकती है। इसमें आवेदन करने के लिए महिला को एड्रेस प्रूफ, एज प्रूफ और 10वीं पास के सर्टिफिकेट की कॉपी आवेदन के साथ अटैच करनी होगी। योजना के अंतर्गत अगर उस महिला का चयन होता है, तो उन्हें 3 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ ही पहले साल में 7,000 रुपये महीना, दूसरे साल में 6,000 रुपये महीना और तीसरे और आखिरी साल में 5,000 रुपये महीने के दिए जाने वाले है। इन महिलाओं को बीमा करवाने पर कमीशन भी दिया जाएगा। अगर ये महिलाएं बीमा का टारगेट पूरा करती है तो इन्हें सैलरी और कमीशन के साख ही बोनस का भी लाभ मिल सकता है।

2 लाख महिलाओं का होगा चयन

एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत देश भर से 2 लाख महिलाओं को इस योजना में योगदान देने के लिए चुना जाएगा और उन्हें एलआईसी एजेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना के पहले चरण में 35000 महिलाओं को बीमा एजेंट के तौर पर नौकरी दी जाने वाली है। इसके बाद 50000 महिलाओं को योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा।
जो भी बीमा सखियां ग्रेजुएशन पूरा करेगी, उन्हें एलआईसी में डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर काम करने का मौका मिल सकता है।

Pm narendra modi launch lic bima sakhi yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 08:42 AM

Topics:  

  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.