करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त; जानें पूरी डिटेल

PM Kisan Nidhi: पिछले साल 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को और 15वीं किस्त 15 नवंबर को जारी की गई थी। इस हिसाब से अगली किस्त अब तक आ जानी चाहिए थी, लेकिन फिलहाल केवल चार राज्यों में भी भुगतान हुआ है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, कुछ किसानों को सरकार पहले ही राहत दे चुकी है। केंद्र सरकार ने एडवांस के रूप में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के किसानों के बैंक अकाउंट में योजना की राशि ट्रांसफर कर दी है। गौरतलब है कि इन राज्यों में आई भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और गंभीर प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया था।

केंद्र सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह किस्त दिवाली से पहले, यानी 20 अक्टूबर 2025 तक किसानों के खातों में पहुंच सकती है।

कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त?

बता दें कि पिछले साल 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को और 15वीं किस्त 15 नवंबर को जारी की गई थी। इस हिसाब से अगली किस्त अब तक आ जानी चाहिए थी, लेकिन फिलहाल केवल चार राज्यों में भी भुगतान हुआ है, बाकी किसान अभी तक प्रतीक्षा में हैं।

इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे दो हजार रुपये

जिन किसानों ने ई-केवाई पूरी नहीं की है या जिनका आधार बैंक खाते से लिनक नहीं, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, यदि बैंक डिटेल्स, IFSC कोड या पर्सनल डिटेल्स गलत है, तो पेमेंट फेल हो सकता है। सिर्फ उन्हीं किसानों को योजना का लाभ मिलेगा जिनके डॉक्यूमेंट और बैंक अकाउंट पूरी तरह से वेरिफाइड हैं।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • Farmer Corner सेक्शन में जाएं
  • Beneficiary List पर क्लिक करें
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • Get Reoport पर क्लिक केरं और लिस्ट में अपना नाम देखें

पीएम किसान योजना कब शुरू हुआ?

पीएम-किसान एक केंद्रीय योजना है जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में भूमिधारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- रुपये का आर्थिक लाभ ट्रांसफर किया जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com