किसान सम्मान निधि: कब जारी होगी 21वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजार, 9 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ
PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को देश के 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
- Written By: प्रिया सिंह
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (सोर्स - सोशल मीडिया)
PM Kisan Samman Nidhi 21St Installment Date: देश के करोड़ों किसानों का PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि भेजने की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह बड़ी सौगात बिहार चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद किसानों को मिल रही है, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। 19 नवंबर की तारीख तय की गई है जिस दिन यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगा।
9 करोड़ किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त की सौगात
जिस पल का इंतजार देश के किसान काफी समय से कर रहे थे, उसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। इस दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम के जरिए एक बटन दबाकर देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ₹18,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। यह सारा पैसा सीधे किसानों के खाते में DBT के जरिए जमा होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, हालाकि प्रधानमंत्री किस जगह से यह राशि जारी करेंगे इस बारे में अभी पूरी जानकारी आना बाकी है।
लंबा इंतजार हुआ खत्म (PM Kisan Samman Nidhi 21St Installment Date)
किसानों को इस किस्त का इंतजार अक्टूबर महीने से ही था। PM किसान योजना की 20वीं किस्त इससे पहले 2 अगस्त को जारी की गई थी। शुरुआत में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि दिवाली के त्योहार से पहले किसानों को यह आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके बाद बिहार चुनावों से पहले भी ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब बिहार चुनावों के नतीजे आते ही, सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम किसान की 23वीं किस्त जल्द, ऐसे चेक करें मिलेगा पैसा या नहीं
₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी
सिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
PM Kisan की 23वीं किस्त जुलाई में आने की उम्मीद, जानिए किन्हें मिलेगा 2000 रुपये का सीधा लाभ
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे कुछ राज्यों के किसानों को यह 21वीं किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। अब देश के बाकी बचे राज्यों के किसानों का इंतजार भी 19 नवंबर को खत्म हो जाएगा। PM किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर भी 21वीं किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है।
पीएम-किसान की 21वीं किस्त का हस्तांतरण दिनांक-19 नवंबर 2025 कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी रजिस्टर करें। https://t.co/FZC9A899rx PM-Kisan’s 21st installment will be released on 19th November 2025. Please click the link and register now. 📷https://t.co/FZC9A899rx #AgriGoI pic.twitter.com/DdHR2sJopu — PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) November 14, 2025
तुरंत करा लें e-KYC और बनवा लें फार्मर ID
सरकार ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि PM किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है। 20वीं किस्त जारी करते समय भी कई संदिग्ध खातों में पैसा भेजने से रोक दिया गया था क्योंकि उनकी e-KYC पूरी नहीं थी।
अगर किसी किसान ने अभी तक यह जरूरी काम पूरा नहीं किया है, तो उन्हें इसे तुरंत करवा लेना चाहिए। यदि e-KYC अधूरी रही तो 19 नवंबर को आने वाली 21वीं किस्त का पैसा खाते में नहीं आ पाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि e-KYC के लिए किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, वे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे ही इसे पूरा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: स्ट्राइक रेट में JDU को मात…चिराग को भी छोड़ा पीछे, अब BJP से होगी असली बार्गेनिंग!
इसके अलावा कई राज्यों में किसानों को किसान पहचान पत्र (Farmer ID) बनवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश (UP) समेत कई राज्यों में स्पष्ट निर्देश हैं कि फार्मर आईडी के बिना किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यह पहचान पत्र बनवाने का काम भी ऑनलाइन ही किया जा सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किस्त मिलने से पहले ये दोनों जरूरी काम पूरे कर लें ताकि उन्हें बिना किसी रुकावट के योजना का लाभ मिल सके।
