- Hindi News »
- Business »
- Pm Kisan 19th Installment Issued By Pm Narendra Modi
PM Kisan 19th Installment : देश के किसानों के लिए आयी खुशखबरी, जारी हुई पीएम किसान योजना की 19वीं किश्त
देश के किसानों के लिए आज का दिन काफी अच्छी साबित हुआ है। पीएम किसान योजना की 18वीं किश्त 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से जारी की गई थी। वहीं साल 2019 में 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई।
- Written By: अपूर्वा नायक

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर में यात्रा कर रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान योजना की 19वीं किश्त को जारी कर दिया है। इस योजना का सीधा फायदा देश के 9.80 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिल सकते है। इस बार 19वीं किश्त में 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बांटे गए हैं। ये पैसे सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। इस लिस्ट में बिहार के भी 76 लाख किसानों का नाम शामिल हैं। बिहार के भागलपुर में इस बार प्रधानमंत्री किसान योजना की छठवीं सालगिरह मनायी गई।
आपको बता दें कि देश के किसानों के लिए आज का दिन काफी अच्छी साबित हुआ है। पीएम किसान योजना की 18वीं किश्त 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से जारी की गई थी। वहीं साल 2019 में 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई थी।
6,000 रुपये की आर्थिक मदद
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 6 हजार रुपये की राशि का उपयोग किसान खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक आदि चीजों को खरीदने के लिए कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो 3 बराबर किश्तों में दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
ऐसे करें स्टेटस चेक
सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद में एक नया विंडो खुलेगा। अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर करना होगा। इसके बाद आपको Get OTP पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप ओटीपी दर्ज करते हो, आपको आपका स्टेटस दिख जाएगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
लिस्ट में नाम चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें
लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज के राइट साइड पर आपको Farmers Corner सेक्शन पर क्लिक करना होगा। Farmers Corner सेक्शन में आपको Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इसमें आप अपना राज्य, गांव और जिला समेत अन्य जानकारी भर सकते हैं। डिटेल्स भरने के बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। अब आपको सामने एक लिस्ट आ जाएगी। जिसमें आपको अपना नाम चेक करना होगा। अगर इस लिस्ट में आपको आपका नाम नहीं दिखता है, तो आप Farmers Corner सेक्शन में जाकर कई दूसरी जानकारी भी देख सकते हैं।
Pm kisan 19th installment issued by pm narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AM25 मौतों पर सख्त टिप्पणी, हाई कोर्ट बोला-रेगुलेटरी चूक और अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 08:00 AMरोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Feb 17, 2026 | 07:52 AMतारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, BNP की ऐतिहासिक जीत और नई चुनौतियां
Feb 17, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














