भारत में निवेश का बड़ा मौका! ब्लैकस्टोन से लेकर IBM के CEO से मिले पीयूष गोयल, AI-बीमा क्षेत्र पर की चर्चा

Piyush Goyal Invites US Companies Invest India: पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में ब्लैकस्टोन, IBM और मेटलाइफ समेत कई अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर भारत में निवेश बढ़ाने का न्योता दिया।
Piyush Goyal US CEOs Meeting New York Investment
पीयूष गोयल ने अमेरिका की दिग्गज कंपनियों को निवेश का न्योता दियासोर्स -IANS
Published on: 
Updated on: 

Piyush Goyal US CEOs Meeting New York: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के उद्देश्य से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में अमेरिका की कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते बाजारों, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, बीमा, ब्यूटी व पर्सनल केयर, वित्तीय सेवाओं और क्वांटम कंप्यूटिंग में अमेरिकी निवेश को आकर्षित करना और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाना था।

पीयूष गोयल ने अमेरिकी कंपनियों को निवेश का दिया न्योता

न्यूयोर्क दौरे के दौरान पीयूष गोयल नेब्लैकस्टोन, न्यूबर्गर बरमन, एस्टी लॉडर कंपनीज, आईबीएम, मेटलाइफ, जनरल अटलांटिक और एआईए ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों से अलग-अलग बैठकें कीं।

ब्लैकस्टोन के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) जोनाथन ग्रे और कंपनी के अंतरराष्ट्रीय प्राइवेट इक्विटी कारोबार के चेयरमैन प्रकाश मेलवानी के साथ हुई बैठक में भारत में निवेश और साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। विशेष रूप से विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में निवेश विस्तार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Piyush Goyal US CEOs Meeting New York Investment
भारत के एनर्जी मार्केट में बड़ा फेरबदल, ओमान बना देश का सबसे बड़ा LNG सप्लायर; पीछे छूटा अमेरिका

ब्यूटी पर्सनल और केयर बाजार पर विचार

एस्टी लॉडर कंपनीज के अध्यक्ष एवं सीईओ स्टेफान डी फावेरी के साथ बैठक में भारत के तेजी से बढ़ते ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने भारत में विनिर्माण और स्थानीय सोर्सिंग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया।

आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा के साथ बातचीत में भारत में कंपनी की भागीदारी को और मजबूत करने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

निवेश और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

गोयल ने मेटलाइफ के अध्यक्ष एवं सीईओ मिशेल ए. खलाफ से भी मुलाकात की। इस बैठक में भारत में बीमा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा कंपनी के संभावित विस्तार पर चर्चा की गई।

इसके अलावा, उन्होंने जनरल अटलांटिक के चेयरमैन एवं सीईओ विलियम ई. फोर्ड के साथ निवेश और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

बीमा क्षेत्र में अवसर पर चर्चा

एआईए ग्रुप के गैर-कार्यकारी चेयरमैन मार्क टकर के साथ हुई बैठक में भारत के बीमा क्षेत्र और वित्तीय सेवाओं में अवसरों पर चर्चा हुई। इस दौरान भारत के '2047 तक सभी के लिए बीमा' लक्ष्य को भी रेखांकित किया गया।

Piyush Goyal US CEOs Meeting New York Investment
भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

AI-टेक्नोलॉजी पर फोकस

वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में बताया कि इन बैठकों में वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और निवेश से जुड़े अवसरों पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर भी विचार किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com