PhysicsWallah पर इनकम टैक्स का शिकंजा! विभाग ने ₹263 करोड़ का भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद
PhysicsWallah Tax Notice: इस मामले में फिजिक्सवाला की ओर से सफाई दी गई है। कंपनी ने कहा है कि इस टैक्स डिमांड से कंपनी की वित्तीय स्थिति, कामकाज या व्यापारिक गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
- Written By: मनोज आर्या
(कॉन्सेप्ट फोटो)
Income Tax Notice to PhysicsWallah: देश की दिग्गज एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। इस मामले पर कंपनी का कहना है कि विभाग ने उस अवधी के दौरान निवेशकों से मिले फंड को टैक्सेबल इनकम मान लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आयकर विभाग के इस नोटिस को चुनौती देने की प्लान कर रही है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी में कंपनी ने इस बात का खुलासा किया है।
कंपनी के मुताबिक, उन्हें यह असेसमेंट ऑर्डर और डिमांड नोटिस 16 मार्च को मिला। आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने वित्त वर्ष 2023-24 (AY 2023-24) के दौरान कंपनी को मिले निवेश को टैक्सेबल इनकम मान लिया है। इसमें सेबी के तहत रजिस्टर्ड ‘कैटेगरी II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स’ से मिले फंड भी शामिल हैं, जिसके कारण विभाग ने यह भारी-भरकम टैक्स डिमांड निकाली है।
‘फिजिक्सवाला’ ने क्या कहा?
इस मामले में फिजिक्सवाला की ओर से सफाई दी गई है। कंपनी ने कहा है कि इस टैक्स डिमांड से कंपनी की वित्तीय स्थिति, कामकाज या व्यापारिक गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कंपनी का मानना है कि उनके पास इस आदेश को चुनौती देने के लिए मजबूत कानूनी और तथ्यात्मक आधार हैं। वे जल्द ही संबंधित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष इसके खिलाफ अपील दायर करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल
Gold-Silver Rate Today: आज फिर बढ़े सोने के दाम, 24 कैरेट गोल्ड हुआ महंगा, जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव
Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
तेजी बढ़ रहा बिजनेस ग्राफ
दिसंबर क्वार्टर में कंपनी का समेकित लाभ (consolidated profit) 33 प्रतिशत बढ़कर 102.27 करोड़ रुपये हो गया (पिछले साल यह 76.72 करोड़ रुपये था)। ऑपरेशंस से होने वाली कमाई भी 33 प्रतिशत बढ़कर 1,082.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी के कुल पेड यूजर्स की संख्या 36 लाख से बढ़कर 43.7 लाख हो गई है।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में ‘ब्लैक थर्सडे’! सेंसेक्स 2,497 अंक टूटा, एक ही झटके में निवेशकों के 12 लाख करोड़ स्वाहा
2020 में हुई थी शुरुआत
फिजिक्सवाला की स्थापना साल 2020 में अलख पाण्डे और प्रतीक माहेश्वरी ने की थी। आज फिजिक्सवाला केवल ऑनलाइन कोचिंग तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं का भी ऐलान किया है। कंपनी ‘PhysicsWallah Student Housing’ नाम से नई सहायक कंपनी बना रही है, जो प्रमुख शहरों में छात्रों को हॉस्टल सुविधाएं देगी। कंपनी ने ‘Kay Wellness’ में 1.5 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 50% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है।
