11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल
Water Purification Business : 11 लाख रुपये सालाना की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर एक युवक ने वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस शुरू किया। अब पानी सप्लाई कर सालाना लगभग 28.5 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Entrepreneurship : 11 लाख रुपये सालाना (11 LPA) की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर अपना खुद का वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस शुरू करने वाले एक युवक की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर @iamankitpande ने अपने दोस्त की सफलता साझा करते हुए बताया कि उसने 9 से 5 की नौकरी छोड़कर अपने गांव लौटने और खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया।
पोस्ट के अनुसार, युवक ने अपनी जमीन पर वाटर प्योरिफिकेशन प्लांट लगाया और आसपास के घरों व दुकानों तक पीने का साफ पानी पहुंचाने का काम शुरू किया। यह कहानी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें कमाई का दावा उसकी पुरानी नौकरी से कहीं ज्यादा बताया गया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
My friend quit his ₹11 LPA 9-to-5 job in Bengaluru. Now he earns nearly ₹28 lakh a year from his home. Instead of chasing promotions, he went back home and started a simple water purification business. He installed a water purification plant on his own property and connected… pic.twitter.com/uY3mfTd0d3 — Ankit Pandey (@iamankitpande) August 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज फिर बढ़े सोने के दाम, 24 कैरेट गोल्ड हुआ महंगा, जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव
Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस
पोस्ट के मुताबिक, युवक ने करीब 300 घरों और दुकानों को अपने बिजनेस से जोड़ा है और रोजाना लगभग 300 पानी के कैन सप्लाई करता है। हर कैन की कीमत 30 रुपये बताई गई है, जिससे उसकी दैनिक आय करीब 9 हजार रुपये और मासिक आय लगभग 2.7 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
पोस्ट में यह भी बताया गया कि जल शोधन और बिजली पर हर महीने करीब 15 हजार रुपये तथा परिवहन पर लगभग 20 हजार रुपये खर्च होते हैं। चूंकि प्लांट उसकी अपनी जमीन पर है, इसलिए किराया नहीं देना पड़ता।
इन सभी खर्चों के बाद करीब 2.35 लाख रुपये मासिक और लगभग 28.5 लाख रुपये सालाना मुनाफा होने का दावा किया गया है। पोस्ट में लिखा गया कि कई बार सबसे सफल बिजनेस वही होता है जो लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का समाधान करता है।
ये खबर भी पढ़ें : अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
युवक की अब हो रही 28.5 लाख सालाना कमाई
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी। कई यूजर्स ने युवक के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि स्थिर मांग वाले छोटे व्यवसाय लंबे समय में कॉर्पोरेट नौकरी से बेहतर साबित हो सकते हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि परिवार के साथ रहकर अपना काम करना किसी बड़े पद से ज्यादा संतोष देता है।
वहीं कुछ यूजर्स का मानना था कि किसी भी बिजनेस की सफलता स्थान, ग्राहक संख्या, निवेश और संचालन पर निर्भर करती है, इसलिए हर व्यक्ति के लिए ऐसा मॉडल समान रूप से सफल हो, यह जरूरी नहीं है। फिर भी इस कहानी ने नौकरी और उद्यमिता के बीच चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा जरूर शुरू कर दी है।
