Paytm ने लाया धांसू फीचर, ट्रांजेक्शन को लेकर सबसे खास सुविधा और प्राइवेसी भी बढ़ी
Paytm New Feature: पेटीएम लगातार अपने ग्राहकों के लिए नई-नई सुविधाएं लाती रहती है। इस यूपीआई ऐप को यूजरों को बेहतर प्राइवेसी विकल्प देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
- Written By: रंजन कुमार
यूपीआई कंपनी पेटीएम। इमेज-सोशल मीडिया।
Paytm New Hide Feature: पेटीएम ने लेटेस्ट ऐप अपडेट के तहत नया हाईड पेमेंट्स (Hide Payments) फीचर लाया है। यह फीचर यूजरों को उनके ट्रांजेक्शन इतिहास पर अधिक नियंत्रण और प्लेटफॉर्म पर बेहतर प्राइवेसी दिला सकता है। यह फीचर यूजरों को उनकी पसंद के ट्रांजेक्शनों को मुख्य ट्रांजेक्शन हिस्ट्री व्यू से हटा अलग और सुरक्षित सेक्शन में रखने की सुविधा देता है। इससे डिजिटल पेमेंट मैनेजमेंट और प्राइवेंट एवं पर्सनल हो जाता है।
ट्रांजेक्शन न डिलीट किए जाते हैं और न उनमें कोई बदलाव होता है। वे पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। जरूरत पड़ने पर कभी भी एक्सेस किए जा सकते हैं। इस समय देश के डिजिटल पेमेंट्स का प्लेटफॉर्म पेटीएम अपने यूजरों को यह सुविधा दे रहा है। फिलहाल अन्य ऐप में यह सुविधा नहीं शुरू हुई है।
क्यों लाई गई फीचर?
पेटीएम का कहना है कि यह फीचर बढ़ती यूजर डिमांड को ध्यान में रखकर लाया गया है। दरअसल, कई लोग शेयर्ड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। संवेदनशील खरीदारी करते या अपनी वित्तीय गतिविधियों को अधिक प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। पेटीएम का यह नया फीचर यूजरों की इन बदलती जरूरतों को पूरा करने के साथ पारदर्शिता और सुरक्षा को भी बरकरार रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
ट्रांजेक्शन को Hide करने के लिए क्या करें
अपना Paytm ऐप खोलकर Balance&History सेक्शन पर जाएं। जिस पेमेंट को Hide करना है, उस पर लेफ्ट स्वाइप कर दें। अब दिखाई देने वाले विकल्प में Hide पर टैप करें। Yes Hide Payment सेलेक्ट कर पुष्टि करें। अब आपका चुना हुआ ट्रांजेक्शन आपकी हिस्ट्री से छिप जाएगा।
ट्रांजेक्शन को Unhide करने के लिए क्या करें
अपना Paytm ऐप खोल लें। इसके बाद Balance & History सेक्शन में जाएं। स्क्रीन के दाईं तरफ ऊपर दिए गए तीन-डॉट आइकन पर क्लिक करें। मेन्यू में से View Hidden Payments सेलेक्ट करें। सभी छिपे हुए ट्रांजेक्शन देखने के लिए फोन का एक्सेस पिन दर्ज करें या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/ फेस) वेरिफाई कर लें। जिस ट्रांजेक्शन को Unhide करना है, उस पर लेफ्ट स्वाइप करें और Unhide पर टैप कर दें। यह ट्रांजेक्शन फिर से आपकी पेमेंट हिस्ट्री में दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: अब तक का सबसे बड़ा IPO घोटाला Paytm! 10 लाख निवेशकों को लगा चूना, लूट का खेल जारी
बेहतर प्राइवेसी विकल्प देना उद्देश्य
बता दें, पेटीएम एकमात्र यूपीआई ऐप है, जो यह सुविधा दे रहा है। इसे यूजरों को बेहतर प्राइवेसी विकल्प देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस तरह की सुविधा देकर पेटीएम ये तय करना चाहती है कि खास खर्चे या बिल आदि को पेटीएम यूजर बैलेंस या ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में नहीं दिखाना चाहता है तो उसे ये सुविधा मिल सकेगी।
