- Hindi News »
- Business »
- Paytm And Adani Signed A Business Deal Worth 800 Crore
Paytm और Adani के बीच हुई पार्टनरशिप, साइन की 800 करोड़ की डील
Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने दिग्गज बिजनेस ग्रुप Adani इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडरी कंपनी मैनरव्यू डेवलपर्स के साथ 800 करोड़ का प्रोजेक्ट साइन किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर और पेटीएम (सौ. डिजाइन फोटो )
Paytm And Adani Business Deal: पेटीएम की मालिकाना हक वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने आज देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडानी को बहुत बड़ा ऑर्डर दिया है। दरअसल, वन97 कम्युनिकेशंस ने अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडरी कंपनी मैनरव्यू डेवलपर्स को नोएडा स्थित आईटी/आईटीईएस कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए ईपीसी कॉन्ट्रेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि वन97 कम्युनिकेशंस ने नोएडा के सेक्टर 159 में स्थित एक प्लॉट पर अपनी 10 एकड़ यानी 40,000 स्कवेयर फुट की आईटी/आईटीईएस फैसिलिटीज के विकास के लिए अडानी ग्रुप की इस सहायक कंपनी को कॉन्ट्रेक्टर के तौर पर चुना है। ये प्रॉपर्टी मार्च 2018 नोएडा अथॉरिटी द्वारा पेटीएम के स्वामित्व वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को आवंटित की गई थी।
800 करोड़ का है प्रोजेक्ट
वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बोर्ड ने अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी मैनरव्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड यानी एमडीपीएल को इस प्रोजेक्ट के लिए इंजीनियरिंग, परचेस और कंस्ट्रक्शन यानी ईपीसी कॉन्ट्रेक्टर के तौर पर नियुक्त करने की परमिशन दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 800 करोड़ के आसपास बतायी जा रही है। इसके साथ ही, इस पूरे प्रोजेक्ट को 5 साल में पूरा करने की भी समयसीमा तय की गई है। कंपनी ने पहले एसीई बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट जेडीए का प्रपोजल रखा था, जिसे नोएडा के नियमों और उप नियमों के अनुसार आगे नहीं बढ़ाया जा सका।
सम्बंधित ख़बरें
Retail Inflation: आम आदमी की जेब पर बोझ, मार्च में 3.4% पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम
Share Market: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेज गिरावट, 702 अंक टूटा सेंसेक्स; ऑटो सेक्टर का बुरा हाल
बाजार में मचेगी तबाही! होर्मुज में US की नाकेबंदी से दुनिया में हलचल तेज, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर?
CSR Trends India: 30,000 करोड़ सीएसआर पर खर्च करती हैं कंपनियां, अब छोटे शहरों पर भी फोकस
ये भी पढ़ें:- Paytm की हुई बल्ले-बल्ले, भारत में बनकर उभर रहा बड़ा पेमेंट लीडर
पेटीएम के तिमाही नतीजों में इस तिमाही में आया जबरदस्त उछाल
इससे पहले पेटीएम की ओर से हाल ही में तिमाही नतीजे जारी किए गए थे। पेटीएम को ऑपरेट करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने इस साल की पहली तिमाही में 122.5 करोड़ रुपये का अपना पहला इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी को साल 2024 की पहली तिमाही में 840 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर मार्केट को अप्रैल से जून के महीने वाली तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट की जानकारी दी है। इस तिमाही में कंपनी का इंटीग्रेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब 28 परसेंट बढ़कर 1,917.5 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,501.6 करोड़ रुपये रहा था।
Paytm and adani signed a business deal worth 800 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संसद का महासत्र: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बड़े बदलाव की तैयारी, शिंदे ने बताया- लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय!
Apr 15, 2026 | 07:03 AMगोंदिया में अन्नाभाऊ साठेनगर में गृहप्रवेश कार्यक्रम, जिप सीईओ ने शिक्षा और योजनाओं से जुड़ने का दिया संदेश
Apr 15, 2026 | 07:03 AMनवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने किया पोप का अपमान, खुद को बताया ईसा जैसा महान
Apr 15, 2026 | 06:55 AMMaharashtra Heatwave Alert: दोपहर 12 से 4 बजे तक काम पर पाबंदी, महाराष्ट्र सरकार ने की नई SOP जारी
Apr 15, 2026 | 06:54 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फरमान: 1 मई से मराठी नहीं तो ‘लाइसेंस’ नहीं! टैक्सी-रिक्शा चालकों के लिए बदला गया नियम
Apr 15, 2026 | 06:49 AMवजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक; गर्मियों में पीना शुरू कर दें यह एक ड्रिंक, 7 दिनों में दिखेगा फर्क!
Apr 15, 2026 | 06:45 AMचंद्रपुर बांबेझरी और कुसुंबी गांवों के किसानों के जमीन विवाद पर पालकमंत्री का आश्वासन, समाधान के लिए प्रशासन
Apr 15, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














