- Hindi News »
- Business »
- Paytm Accused Of Demanding Joining Bonus From The Fired Employee
पेटीएम नहीं वसूल पाया कर्मचारी से ज्वाइनिंग बोनस, निकाले जाने के बाद वापस मांग रहा था पैसे
पेटीएम पर कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को जबरन नौकरी से निकालने का आरोप कर्मचारियों द्वारा लगाया जा रहा है। अब इस कंपनी के एक कर्मचारी ने कंपनी की श्रम मंत्रालय को शिकायत की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पेटीएम ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : भारत की सबसे मशहूर फिनटेक कंपनियों में से एक पेटीएम इन दिनों काफी दिक्कतों का सामना कर रही है। बीते कुछ दिनों से ये कंपनी नई मुसीबतों में पड़ते जा रही है। पेटीएम ने अपनी कंपनी में काम करने वाले कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। अब खबर आ रही है कि पेटीएम ने अपनी कंपनी से बर्खास्त 1 कर्मचारी से ज्वाइनिंग बोनस की मांग की थी। जिसकी शिकायत उसने श्रम मंत्रालय से की थी।
बुधवार को श्रम मंत्रालय से पेटीएम को फटकार लगने के बाद पेटीएम मैनेजमेंट क्षेत्रीय श्रम आयुक्त के सामने पेश हुआ था। जिसमें बर्खास्त किए गए कर्मचारी से जबरन ज्वाइनिंग बोनस की वसूली न करने पर पेटीएम सहमत हो गया।
नोटिस अवधि का भुगतान करने पर भी सहमति जताई
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पेटीएम ने इस कर्मचारी को नोटिस अवधि का भुगतान करने पर भी सहमति जताई है। हालांकि सूत्रों ने पेटीएम से जुड़े रहे इस कर्मचारी का नाम नहीं बताया। इस मुद्दे पर ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव में फिल्मी स्टाइल चोरी, पोलन पेठ में बड़ी वारदात; ATM समेत 9.5 लाख की चोरी
नागपुर NMC फंड: 270 करोड़ रुपये अटके, क्या रुक जाएंगे शहर के विकास कार्य? जानें क्यों खाली है खजाना
शादी में दिखा ‘रहमान डकैत’ का हमशक्ल, डांस देख लोग बोले- 50% डाउनलोडेड!
MPSC PSI Physical Test: महाराष्ट्र पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षण की नई तारीखें घोषित, देखें शेड्यूल
दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए शिकायत का निपटान
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी ने क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बेंगलुरु की मौजूदगी में नौकरी से हटाए जाते समय पेटीएम की तरफ से की गई वित्तीय पेशकश को स्वीकार कर लिया है। सूत्रों ने कहा कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए शिकायत का निपटान कर दिया गया है।
शिकायत दायर किए जाने के बाद तेजी से कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बेंगलुरु ने पेटीएम में कथित बर्खास्तगी के तौर-तरीकों को लेकर एक कर्मचारी की तरफ से शिकायत दायर किए जाने के बाद तेजी से कार्रवाई की और फौरन ही कंपनी को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा, “पेटीएम प्रबंधन का प्रतिनिधि बुधवार को आयुक्त के सामने पेश हुआ और ‘ज्वाइनिंग बोनस’ की वसूली नहीं करने और कर्मचारी को नोटिस अवधि का भुगतान करने पर सहमत हुआ।”
अपना असंतोष व्यक्त किया
हालांकि पेटीएम के कुछ अन्य कर्मचारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी कथित तौर पर पेटीएम द्वारा जबरन बर्खास्तगी के तरीके पर अपना असंतोष व्यक्त किया था।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Paytm accused of demanding joining bonus from the fired employee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलगांव में फिल्मी स्टाइल चोरी, पोलन पेठ में बड़ी वारदात; ATM समेत 9.5 लाख की चोरी
Apr 04, 2026 | 01:50 PMनागपुर NMC फंड: 270 करोड़ रुपये अटके, क्या रुक जाएंगे शहर के विकास कार्य? जानें क्यों खाली है खजाना
Apr 04, 2026 | 01:48 PMशादी में दिखा ‘रहमान डकैत’ का हमशक्ल, डांस देख लोग बोले- 50% डाउनलोडेड!
Apr 04, 2026 | 01:46 PMMPSC PSI Physical Test: महाराष्ट्र पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षण की नई तारीखें घोषित, देखें शेड्यूल
Apr 04, 2026 | 01:41 PMजलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप
Apr 04, 2026 | 01:40 PMगिट्टीखदान में भारी तनाव: शोभायात्रा से 13 साल का किशोर लापता, सड़क पर उतरी जनता!
Apr 04, 2026 | 01:40 PMIPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने मारी लंबी छलांग, चेन्नई को हराकर टॉप पर पहुंची अय्यर की टीम
Apr 04, 2026 | 01:39 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










