Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगले कुछ दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा, EPFO ने इस वजह से बंद की ऑनलाइन सेवाएं; पढ़ें पूरी डिटेल

EPFO Services Latest Update: ईपीएफओ ने इस दौरान मुश्किलों का सामना कर रहे पक्षकारों को मदद का भरोसा दिया है और कहा कि किसी भी सहायता के लिए ईपीएफओ ​​कॉल सेंटर के नंबर 14470 पर संपर्क करें।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 25, 2026 | 07:13 PM

ईपीएफओ अपडेट, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

EPFO Services Latest Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने गुरुवार को ऐलान किया कि कई ऑनलाइन सर्विसेज जैसे क्लेम दर्ज करना और ई-पासबुक सुविधाएं सिस्टम माइग्रेशन के चलते अगले कुछ दिनों तक उपलब्ध नहीं होंगी। ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सिस्टम माइग्रेशन की योजना के तहत, 26 जून से 29 जून के बीच मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और उमंग ऐप पर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

ईपीएफओ ने आगे कहा कि सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करना सिस्टम अपग्रेड की योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद पक्षधारकों को तेज, अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित सेवाएं देना है। ईपीएफओ ने कहा कि 30 जून से सेवाओं के फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

क्लेम सबमिट नहीं कर सकेंगे यूजर्स

माइग्रेशन के दौरान, सदस्य और नियोक्ता कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, जैसे कि क्लेम सबमिट करना और प्रोसेस करना, इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ईसीआर) फाइल करना, नए कर्मचारियों के लिए यूएएन लिंक करना और ई-पासबुक सर्विस। इसके अलावा, ईपीएफओ ​​ने सदस्यों को सलाह दी है कि वे इस अस्थायी रुकावट के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपने काम की योजना उसी हिसाब से बनाएं।

सम्बंधित ख़बरें

बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 3 दिन में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आए रेट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत

औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान

⚠️ Important Notice
Services on Member Portal, Employer Portal & UMANG App will remain temporarily unavailable from 26–30 June 2026 due to scheduled system migration.
The upgraded system will deliver faster, more reliable and secure services.#EPFOWithYou #HumHainNa pic.twitter.com/U2VoJVLVEC
— EPFO (@officialepfo) June 25, 2026

कॉल सेंटर से संपर्क करने की सलाह

ईपीएफओ ने इस दौरान मुश्किलों का सामना कर रहे पक्षकारों को मदद का भरोसा दिया है और कहा कि किसी भी सहायता के लिए ईपीएफओ ​​कॉल सेंटर के नंबर 14470 पर संपर्क करें। वहीं, उमंग ऐप के जरिए ईपीएफओ ​​की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ऐप पर एक नोटिफिकेशन दिखा रहा है जिसमें बताया गया कि निर्धारित माइग्रेशन गतिविधियों के कारण सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं और इनके 2 जुलाई को फिर से शुरू होने की उम्मीद है। मैसेज में आगे कहा गया कि हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

ईपीएफओ देश भर में लाखों सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग्स को मैनेज करता है और अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और उमंग ऐप के जरिए कई तरह की डिजिटल सेवाएं देता है।

सिस्टम अपडेट कर रहा ईपीएफओ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने कंफ्यूटर सॉफ्टवेयर नए तरीके से अपडेट कर रहा है। उसे नया और आधुनिक बनाया जा रहा है। इस नए सिस्टम को केंद्रीकृत तकनीक सक्षम सिस्टम या ईपीएफओ 2.01 नाम दिया गया है। इस नए सॉफ्टवेयर के लिए मुख्य कंप्यूटर सर्वर को इसी महीने इंस्टॉल कर दिया जाएगा। इस काम को पूरा होते ही ब्याज का पैसा सीधे कर्मचारियों के अकाउंट में भेज दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी

इस नए सॉफ्टवेयर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जहां पहले सभी कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा भेजने में 4 महीने तक का समय लगता था, अब वह सिर्फ 7 से 10 दिनों के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा। नए सिस्टम से ट्रांसफर की प्रक्रिया में और तेजी आएगी

Epfo services will not be available for several days due to system migration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 07:13 PM

Topics:  

  • Business News
  • Employees Provident Fund Organization
  • EPFO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.