-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Palm And Palmolein Oil Prices Fall Due To High Prices
वैश्विक बाजार में महंगा हुआ पाम ऑयल, भारत में सोयाबीन, सूरजमुखी तेल की कीमतों में गिरावट
- Written By: मनोज आर्या
नये फसल की आमद से पहले सरसों तेल-तिलहन के अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर बिकवाली की विवशता के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: दिसंबर महीने में कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल का आयात घटने के बीच मौजूदा दाम ऊंचा बने रहने की वजह से मांग कमजोर रहने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली। डी-आयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर मांग रहने से सोयाबीन तिलहन कीमत भी गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार सूत्रों ने यह जानकारी दी है। दूसरी ओर शिकागो एक्सचेंज के मजबूत रहने से सोयाबीन तेल के दाम में मजबूती रही। नये फसल की आमद से पहले सरसों तेल-तिलहन के अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर बिकवाली की विवशता के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
कमजोर कामकाज की वजह से बिनौला तेल भी पूर्वस्तर पर बंद हुए। मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे बेहद मामूली सुधार के साथ बंद हुआ जबकि शिकागो एक्सचेंज कल रात ल्रगभग 3.5 प्रतिशत कमजोर बंद हुआ था और फिलहाल यहां सुधार है। बाजार सूत्रों ने कहा कि देश में आयात किये जाने वाले खाद्यतेलों मे पाम, पामोलीन की जो हिस्सेदारी हुआ करती थी, वह दिसंबर माह के दौरान लगभग 48 प्रतिशत घटी है।
पामोलीन तेल का भाव सोयाबीन से नीचे
मौजूदा वक्त में सीपीओ का भाव सोयाबीन के लगभग बराबर चल रहा है जबकि पामोलीन तेल का भाव सोयाबीन तेल से लगभग 30 डॉलर नीचे हो गया है। बाजार के सूत्रों ने बताया कि मौजूदा समय में सीपीओ का भारत में दाम 1,135-1,140 डॉलर प्रति टन बैठता है जबकि पामोलीन का भाव 1,105 डॉलर प्रति टन है। सोयाबीन तेल का भी दाम लगभग 1,135 डॉलर प्रति टन बैठता है। सूत्रों ने कहा कि सीपीओ पर ताजा आयात शुल्क मूल्य 27 रुपये किलो है जबकि पामोलीन पर 37 रुपये किलो बैठेगा। इस स्थिति में कम आयात शुल्क मूल्य होने की वजह से सीपीओ का आयात बढ़ने की संभावना है। हालांकि यह आयात तभी बढ़ेगा जब सोयाबीन तेल के दाम से सीपीओ और अधिक सस्ता होगा।
सम्बंधित ख़बरें
युद्ध का असर रसोई तक, नागपुर में खाद्य तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर; बढ़ी आम लोगों की चिंता
नवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
Navabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
नागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
मौजूदा दाम सोयाबीन के आसपास रहने की वजह से फिलहाल लिवाली कमजोर हैं। इसके कारण पाम, पामोलीन में गिरावट है। यह स्थिति देश में लगे प्रसंस्करण मिलों के चलने के लिए भी अनुकूल है। पहले सीपीओ से सस्ता बैठने के कारण आयातक पामोलीन का आयात अधिक करते थे जिसमें प्रसंस्करण मिलों का कामकाज कम हो जाता था। मंहगे दाम के कारण देश के डीओसी की मांग कमजोर रहने से सोयाबीन तिलहन में भी गिरावट है। जब तक डीओसी का बाजार नहीं होगा सोयाबीन खपेगा नहीं। इसी वजह से हाजिर बाजार में सोयाबीन को तिलहन किसान एमएसपी से लगभग 15 प्रतिशत नीचे दाम पर बेचने को विवश हो रहे हैं।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सोयाबीन तेल की कीमतों में मजबूती
दूसरी ओर शिकागो एक्सचेंज में सुधार आने के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में मजबूती रही। सूत्रों ने कहा कि अगले महीने सरसों की नयी फसल आने से पहले सरसों तेल-तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए। जबकि मूंगफली का हाजिर दाम एमएसपी से 15-20 प्रतिशत तक नीचे रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी पूर्ववत बने रहे। बिनौला खल के दाम में सुधार रहने के बीच बिनौला तेल के दाम भी यथावत बने रहे। पूरे देश में कपास की आवक घट रही है। जो कपास बचा भी है उसे मजबूत किसानों ने स्टॉक कर रखा है जो सोच-समझकर बिकवाली कर रहे हैं।
Palm and palmolein oil prices fall due to high prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














