Oracle में बड़ी छंटनी, 12000 से ज्यादा भारतीय प्रोफेशनल रातों-रात बेरोजगार; टेक जगत में मचा हड़कंप
Oracle Layoffs Update: वैश्विक स्तर पर कंपनी ने करीब 30000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इस जानकारी की पुष्टि छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों ने खुद की है। इसमें लगभग 12000 कर्मचारी भारतीय हैं।
- Written By: मनोज आर्या
Oracle में बड़े स्तर पर छंटनी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Oracle Layoff: दिग्गज अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल (Oracle) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने भारत में लगभग 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसके साथ ही आने वाले एक महीने में एक और बड़े स्तर की छंटनी की संभावना जताई जा रही है। कंपनी ने दुनियाभर में जितने लोगों को नौकरी से निकाला है, उनमें भारतीय कर्मचारियों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है।
आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर कंपनी ने करीब 30000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इस जानकारी की पुष्टि छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों ने खुद की है। बताया जा रहा है कि भारत में ओरेकल के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 30000 बताई जा रही है, जिनमें से बड़ी संख्या में कर्मचारी इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। हालांकि, इस मामले पर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
Oracle से छंटनी के बाद कर्मचारियों का क्या?
कंपनी द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में जानकारी दी गई है कि संगठन में कुछ अहम बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके चलते ऑपरेशन्स को और भी आसान बनाने का फैसला लिया गया है। इस बदलाव के कारण कंपनी के कई पदों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है। छंटनी के बाद कर्मचारियों के लिए एक सेवरेंस पैकेज भी घोषित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
15 दिनों की सैलरी के साथ ये लाभ
इसके तहत एक साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा टर्मिनेशन डेट तक की सैलरी, लीव इनकैशमेंट, पात्रता के अनुसार ग्रेच्युटी और एक महीने के नोटिस पीरियड की सैलरी भी शामिल है। कंपनी ने अतिरिक्त तौर पर दो महीने की सैलरी देने का भी प्रस्ताव रखा है, लेकिन यह पैकेज केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो आपसी सहमति से इस्तीफा देते हैं।
यह भी पढ़ें: Indigo को मिला नया सीईओ, ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व चीफ विलियम को कमान; हाल ही में पूर्व CEO ने दिया था इस्तीफा
वैश्विक स्तर पर आईटी सेक्टर के लिए बड़ी चिंता
इस बीच कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी मेरुगु श्रीधर ने दावा किया कि उन्हें पहले ही नौकरी से निकाला जा चुका है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में कड़े श्रम कानूनों के चलते वहां स्थानीय कर्मचारियों की तुलना में भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर पड़ा है। कुल मिलाकर, Oracle की यह छंटनी न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर आईटी सेक्टर के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है।
