Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय बाजार पर OnePlus की नजर, अगले 3 साल में 6 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी कंपनी

आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने अब तक केवल 3,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आईडीसी के अनुसार, चीनी स्मार्टफोन ब्रांडों ने सितंबर 2024 तिमाही में लगभग 72 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 05, 2024 | 09:46 PM

अगले तीन साल में भारतीय बाजार में 6 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी वनप्लस

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वनप्लस की अगले तीन साल में भारत में अपने कारोबार में 6,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना है। यह हाल के वर्षों में देश में किसी चीनी मोबाइल फोन कंपनी का सबसे बड़ा निवेश है। इससे पहले, वनप्लस की सहयोगी कंपनी वीवो ने 2019 में 7,500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। हालांकि, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने अब तक केवल 3,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आईडीसी के अनुसार, चीनी स्मार्टफोन ब्रांडों ने सितंबर 2024 तिमाही में लगभग 72 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

इनमें बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स समूह की कंपनियों- वीवो, ओप्पो, रियलमी और वनप्लस ने कुल हिस्सेदारी का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हासिल किया। वनप्लस ने गुरुवार को एक बयान में कहा, कंपनी भारत में उत्पाद नवाचार को बढ़ावा देने और सेवाओं में सुधार के लिए ‘प्रोजेक्ट स्टारलाईट’ के तहत अगले तीन वर्षों में सालाना 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने जारी की 23 दिग्गजों की पहली लिस्ट, पारंपरिक सीट ‘एडप्पादी’ से ही लड़ेंगे पलानीस्वामी

संजय राउत का बड़ा आरोप: ‘भाजपा का प्रचारक था भोंदू बाबा अशोक खरात, 2018 में दिया गया था 1.5 करोड़ का फंड’

चामोर्शी और गड़चिरोली के दर्जनों गांवों पर ‘खनन’ का साया? JSW लौह परियोजना की एक्सक्लूसिव लिस्ट आई सामने

OnePlus में बड़ा बदलाव: अब क्या होगा यूजर्स का? CEO के इस्तीफे से मची हलचल

हर साल में 2 हजार करोड़ का निवेश

इसमें कहा गया कि वनप्लस ने भारत में उत्पादों तथा सेवाओं में नवाचारों को गति देने के लिए अगले तीन वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये के वार्षिक निवेश की गुरुवार को घोषणा की। इस निवेश योजना को ‘प्रोजेक्ट स्टारलाईट’ के नाम से इस क्षेत्र में ब्रांड के भविष्य के निवेश के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण के रूप में पेश किया गया है। बयान के अनुसार, ‘प्रोजेक्ट स्टारलाईट’ निवेश तीन प्रमुख क्षेत्रों, अधिक टिकाऊ उपकरण बनाने, असाधारण ग्राहक सेवा और भारत-विशिष्ट विशेषताएं विकसित करने पर केंद्रित है।

वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता में भारत

वनप्लस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रॉबिन लियू ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बना हुआ है और हम अपने भारतीय समुदाय का विश्वास और स्नेह अर्जित करने का प्रयास जारी रखे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस निवेश योजना को प्रोजेक्ट स्टारलाइट नाम दिया गया है, जो तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा- अधिक टिकाऊ उपकरण बनाना, बेहतरीन ग्राहक सेवा और विशेष रूप से भारत के लिए सुविधाएं विकसित करना।

Oneplus will invest rupees six thousands crore in indian business in the next three years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2024 | 09:46 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.