DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों के लिए आयी खुशखबरी, जल्द बढ़ जाएगी सैलरी
DA Hike: ओडिशा सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को खुश करते हुए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ता यानी डीए को बढ़ाने का ऐलान किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महंगाई भत्ता (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ओडिशा के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने ये अहम फैसला लिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 प्रतिशत तक की बढ़त का ऐलान किया है। इस बढ़त के साथ ही डीए में मौजूदा 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत तक हो जाएगी। मुख्यमंत्री ऑफिस ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि ये बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2025 से लागू होगा और कर्मचारियों को अप्रैल महीने की सैलरी के साथ भी बढ़ी हुई राशि हासिल होगी।
सरकारी कर्मचारियों के साथ ही ओडिशा सरकार ने पेंशनधारकों के लिए भी महंगाई राहत, जिसे आमतौर पर टीआई कहा जाता है, उसमें भी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया बै। इस कदम के चलते ओडिशा के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को भारी राहत मिल सकती है। जिससे तकरीबन 8.5 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। सरकार ने बढ़ती हुई महंगी को देखते हुए ये फैसला लिया है।
महंगाई के चलते हुआ फैसला
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने महंगाई के चलते ये फैसला लिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन पर डिप्डेंट हजारों परिवारों के फाइनेंशियल सेफ्टी की दिशा में पॉजिटिव कदम बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ₹69,000 होगी मिनिमम सैलरी! NC-JCM ने रखा प्रस्ताव
Anil Ambani: अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, लोन फ्रॉड केस में राहत देने से किया साफ इनकार
Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला; इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा दबाव
Gold Price: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सही या गलत? 9 साल से दे रहा जबरदस्त रिटर्न, जानिए पूरा गणित
केंद्र सरकार ने भी किया डीए हाइक
फिलहाल में केंद्र सरकार ने भी अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स को बड़ी राहत दी है। 7वें वित्त आयोग के अंतर्गत, महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 प्रतिशत की बढ़त को मंजूरी दे दी है, जिसके कारण सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की मंथली इनकम में इजाफा होगा। नया डीए हाइक 1 जनवरी 2025 से लागू होने वाला है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अब सरकारी कर्मचारियों को इसका एरियर भी मिल सकता है। तकरीबन 48.66 लाख कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा होगा। सरकार ने मौजूदा डीए को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीए बेसिक सैलरी पर दिया जाता है, इसलिए हर कर्मचारी की सैलरी में बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है।
