Gold Price: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सही या गलत? 9 साल से दे रहा जबरदस्त रिटर्न, जानिए पूरा गणित
Gold Prices in India 2026: अक्षय तृतीया 2025 के बाद सोने की कीमतों में 60% का उछाल। ₹1.80 लाख के रिकॉर्ड हाई से 16% की गिरावट के बाद निवेश का सुनहरा मौका। जानें पिछले 12 वर्षों का ट्रेंड।
- Written By: प्रिया जैस
सोने की कीमत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya Gold Investment: सोना खरीदना सिर्फ एक फाइनेंशियल डिसीजन नहीं है, बल्कि एक इमोशनल और ट्रेडिशनल फैसला भी माना जाता है। हर साल कीमतें बढ़ती हैं। लोगों को महंगा प्रतीत होता है, लेकिन अगले वर्ष कीमतें उससे भी ऊपर निकल जाती हैं। यह सिलसिला चलता रहता है।
साल के कुछ खास त्योहारों पर सोना खरीदने की परंपरा होती है, क्योंकि इसे वेल्थ, गुड लक और लॉन्ग टर्म सेविंग्स का सिंबल माना जाता है। अक्षय तृतीया ऐसा ही एक इंपॉर्टेट फेस्टिवल है, जो साल की शुरुआत में आता है। सोने की कीमतों (Gold Price) में हाल के समय में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडियन स्पॉट मार्केट में गोल्ड प्राइस में अप्रैल 2025 से पिछले अक्षय तृतीया के बाद लगभग 60% की बढ़त हुई है।
यह लगातार 9वां साल है जब सोने ने इन्वेस्टर्स को अच्छा रिटर्न दिया है। इस साल जनवरी में सोना 1,80,000 रुपये से ऊपर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा था। इसके बाद इसमें गिरावट आई और अब कीमतें करीब 1,54,800 रुपये के आसपास चल रही हैं। यानी हाल के हाई से करीब 16% लगभग 30,000 रुपये की गिरावट आई है। यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग और क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और इंफ्लेशन की चिंता के कारण आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Outlook: लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर के कार्यक्रम में गाया गाना, देखें वायरल VIDEO
सेवाग्राम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा; नई तकनीक से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को राहत
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
पिछले 12 वर्षों में अक्षय तृतीया पर सोने का प्रदर्शन
पिछले कुछ वर्षों में अक्षय तृतीया के आसपास सोने के रिटर्न में उतार-चढ़ाव रहा है, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव रहा है।
2017 : -11%
2019 : -3%
2020 : 47%
2023 : 7%
2024 : 18%
2025 : 22%
2026 : 31%
यह भी पढ़ें – एक ओर राष्ट्रपति, दूसरी ओर गर्भवती! प्रोटोकॉल तोड़ नागपुर पुलिस ने दिखाई इंसानियत, ऐसे बनाया ग्रीन कॉरिडोर
त्योहार से पहले डिमांड का ट्रेंड
राजेश रोकड़े के अनुसार इस साल जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से डिमांड स्टेबल है, लेकिन पर्व के अवसर पर वे सामने से आते हैं। परंपरा कीमत पर भारी पड़ती है। ग्राहकों को भी पता है कि किसी भी कीमत पर खरीदी की जाए, कीमत में इजाफा होना तय है।
हर साल इस ट्रेन को देखा जा रहा है। यही ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाता भी है। ग्राहक आज भी मानकर चलते हैं कि भविष्य के लिए निवेश अच्छा विकल्प है। लोग इसी बहाने शादी-विवाह की खरीदी भी कर लेते हैं। 2024 से लेकर 2026 तक सोना (Gold Price) ने बेहतरीन रिटर्न दिया है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।
