खुशखबरी! अब चांदी गिरवी रखकर बैंक से ले सकेंगे लोन, जानें पूरा प्रोसेस, सुरक्षा और सबकुछ
Loan on Silver: आरबीआई ने चांदी को औपचारिक रूप से लोन के लिए कोलेटरल में शामिल कर दिया है। वैसे, शुद्ध चांदी या सिल्वर बार पर लोन नहीं मिलेगा। इसका कारण सट्टेबाजी पर रोक लगा है।
- Written By: रंजन कुमार
चांदी गिरवी रखकर लोन लेने पहुंची महिला। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई
Gold and Silver News: लोन लेने के लिए सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपके सोना नहीं है और लोन लेना चाह रहे हैं तो अब यह चांदी गिरवी रखकर भी मुमकिन है। जी हां, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने चांदी को भी गिरवी रखकर लोन दिए जाने का ऐलान किया है। मतलब आप चांदी को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं, वैसे ही जैसे सोने के एवज में लोन मिलता है।
वैसे, यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। आप बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) में चांदी को गिरवी रखकर तुरंत लोन ले सकेंगे। आरबीआई ने कहा है कि यह सुविधा केवल कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस और रीजनल रूरल बैंक, अर्बन और रूरल को-ऑपरेटिव बैंक, एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां दे सकती हैं।
शुद्ध चांदी या सिल्वर बार पर लोन नहीं मिलेगा
सोना और चांदी (ऋण) दिशानिर्देश, 2025 के तहत आरबीआई ने चांदी को औपचारिक रूप से लोन के लिए स्वीकार्य कोलेटरल में शामिल किया है। हालांकि, शुद्ध चांदी या सिल्वर बार पर अब भी लोन नहीं मिलेगा, जिससे सट्टेबाजी पर रोक लग सके।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
नागपुर में शातिर महिला की करतूत: खरीदारी के बहाने सराफा दुकान में 9 बार मारी सेंध, 187 ग्राम सोना पार
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
Gold-Silver Rate: मुंबई, नागपुर से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; देखें अपने शहर का ताजा भाव
कितना सोना-चांदी रख सकते हैं गिरवी?
सोने के गहने: 1 किलो।
चांदी के गहने: 10 किलो।
सोने के सिक्के: 50 ग्राम।
चांदी के सिक्के: 500 ग्राम।
कितना मिलेगा लोन?
2.5 लाख रुपए तक के लोन पर 85%
2.5-5 लाख रुपए के बीच 80%
5 लाख रुपए से अधिक पर 75%
इसका मतलब है कि गहनों की कीमत 1 लाख रुपए है तो आपको 85,000 रुपए तक का लोन मिल सकता है।
कैसे तय होगी लोन की वैल्यू?
बैंक 30 दिनों के औसत बंद भाव या पिछले दिन के रेट (जो कम हो) के आधार पर मूल्य तय करेंगे। रेट आईबीजेए या किसी मान्यता प्राप्त कमोडिटी एक्सचेंज पर आधारित होगा। इसमें गहनों में लगे पत्थर या अन्य मेटल की कीमत शामिल नहीं होगी।
जानें प्रक्रिया और सुरक्षा
बैंक आपके गहनों की जांच करेंगे। फिर सर्टिफाइड वैल्यूएशन रिपोर्ट देंगे। लोन एग्रीमेंट में ब्याज, फीस और अन्य शर्तें लिखी रहेंगी। दस्तावेज आपकी पसंद की भाषा में होंगे। गिरवी रखे गहने बैंक के सेफ वॉल्ट में सुरक्षित रखे जाएंगे। लोन चुकाते ही बैंक को 7 वर्किंग डे में गहने लौटाने होंगे। देरी होने पर बैंक 5,000 रुपये प्रतिदिन मुआवजा देगा।
यह भी पढ़ें: हफ्तेभर में सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी हुई कम; अब कितना है 24, 22 और 20 कैरेट का भाव?
लोन नहीं चुकाने पर क्या होगा?
अगर, आप लोन नहीं चुका पाते हैं तो बैंक नोटिस जारी करेगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर नीलामी करेगा। रिजर्व प्राइस कम-से-कम मार्केट रेट का 90% होगा। दो बार नीलामी असफल होने पर इसे 85% तक घटाया जा सकता है।
