Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रेडिफिन की तैयारी : महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में 300 से अधिक लोगों को रोजगार देने की योजना

मध्य प्रदेश में आवास ऋण की शुरुआत के साथ-साथ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हमारा विस्तार, भारतीय वित्तीय सेवा बाजार में प्रमुख इकाई बनने की हमारी यात्रा में मील का पत्थर है। कंपनी मध्य प्रदेश में अबतक वाहन कर्ज दे रही थी।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Mar 05, 2025 | 04:57 PM

क्रेडिफिन (कांसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली :  गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी क्रेडिफिन ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में परिचालन का विस्तार करेगी । इसके लिए आने वाले अगले दो महीनों में 300 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। अभी तक क्रेडिफिन 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में उपस्थिति के साथ, 150 से अधिक स्थानों पर काम करती है और 550 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। अब इसका और व्यापक तरीके से विस्तार किया जा रहा है।

क्रेडिफिन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अपने विस्तार के हिस्से के रूप में, कंपनी इन राज्यों में कार्यबल की भर्ती कर रही है। कंपनी का लक्ष्य अगले दो महीनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 300 से अधिक लोगों को नियुक्त करना है। ताकि वाहन कर्ज के साथ साथ आवास ऋण और अन्य तरह की सुविधाएं दे सके। इससे ऐसे लोगों का फायदा होगा, जो अन्य बैंकों से ऋण नहीं पा सकते हैं। साथ ही काम करने के लिए जुड़ने वाले नौजवानों को एक अच्छा करियर ग्रो करने वाला जॉब मिल जाएगा।

कंपनी महाराष्ट्र के नागपुर, मुंबई, नवी मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों और छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर और कोरबा जैसे स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बना रही है। कंपनी मध्य प्रदेश में, विशेषकर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, नीमच और गुना जैसे शहरों में नए ऋण प्रस्ताव पेश करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।  इससे इन शहरों में रोजगार के नए मौके मिलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

अजित दादा की आखिरी इच्छा होगी पूरी, फिर एक होंगे NCP के दोनों गुट; पवार परिवार के करीबी का बड़ा खुलासा

Fraud: फर्जी नौसेना अधिकारी बनकर ठगी, दो बेटियों की नौकरी के नाम पर ठग ले उड़ा पैसे

शिंगणापुर देवस्थान ई-ऑफिस प्रणाली की ओर अग्रसर, प्रशासन में आएगा अनुशासन और पारदर्शिता

Mumbai: नवी मुंबई मनपा का एक्शन मोड, प्रदूषण फैलाने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई

महाराष्ट्र की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें….

क्रेडिफिन लिमिटेड की सीईओ शल्य गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में आवास ऋण की शुरुआत के साथ-साथ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हमारा विस्तार, भारतीय वित्तीय सेवा बाजार में प्रमुख इकाई बनने की हमारी यात्रा में मील का पत्थर है। कंपनी मध्य प्रदेश में अबतक वाहन कर्ज दे रही थी। अब वह आवास ऋण देने की तैयारी में है।

Non banking financial company credifin will hire more than 300 people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 04:57 PM

Topics:  

  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.