लंच ब्रेक के बाद छीन ली नौकरी! AI कंपनी Innodata ने बिना किसी नोटिस 550 भारतीय कर्मचारियों को निकाला

Innodata Layoffs: इनोडाटा ने भारत में 550 कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाला, लंच ब्रेक के बाद लैपटॉप और ID का एक्सेस छीन लिया गया। जानें छंटनी के पीछे की वजह।
Innodata Layoffs
इनोडाटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी छंटनी(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इनोडाटा ने भारत में करीब 550 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

  • कर्मचारियों का लैपटॉप और अन्य डिवाइस का कंट्रोल उनसे छीन लिया गया।

  • 26 अक्टूबर को इस कंपनी में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हुई।

Innodata Layoffs 500 Employees in India: डेटा इंजीनियरिंग और एआई सर्विस कंपनी इनोडाटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में करीब 550 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कर्मचारियों की इस बात की जानकारी तब मिली, जब वे लंच के बाद वापस काम के लिए लौटे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों का लैपटॉप और अन्य डिवाइस का कंट्रोल उनसे छीन लिया गया।

इसके अलावा उनकी ऑफिशियल ID भी डीएक्टिवेट हो गईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 26 अक्टूबर को इस कंपनी में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हुई।

फिलीपींस में इनोडाटा की छंटनी

ऐसी जानकारी है कि भारत के साथ-साथ फिलीपींस के कर्मचारी भी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं। छंटनी होने वाले कर्मचारियों में रेटर्स, क्वालिटी एक्सपर्ट्स, टीम लीडर्स और मैनेजर्स जैसे जॉब रोल्स शामिल थे, जिन्हें Zoom मीटिंग के दौरान नौकरी से निकाल दिया गया।

भारत में 550 कर्मचारियों को निकाला

कुछ कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के एचआर पेरोल सिस्टम (HR Payroll System) पर उनके इस्तीफे की तारीख 26 अक्टूबर दर्ज मिली। खबर है कि मैनेजरों को भी नौकरी से निकाले जाने की कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद जिन चुने हुए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था, उन्हें उनके पर्सनल ईमेल ID पर टर्मिनेशन ईमेल मिले।

इनोडेटा ने भारतीयों को क्यों निकाला?

एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, कंपनी की ओर से कर्मचारियों को मिले ईमेल में लिखा था कि आपको औपचारिक रूप से सूचित किया जा रहा है कि, जिस बिजनेस असाइनमेंट के लिए आपको नौकरी पर रखा गया था, उसके रैंप-डाउन के कारण कंपनी ने इनोडेटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ आपकी नौकरी 26 अक्टूबर 2026 से खत्म करने का फैसला किया है, जो आपका आखिरी वर्किंग डे होगा।

इस बीच, इंडिया टुडे ने एक अनजान कर्मचारी के हवाले से कहा कि एक-एक करके, हम अपने ऑफिशियल डिवाइस का एक्सेस खोने लगे। लैपटॉप लॉग आउट हो गए और ऑफिशियल ID डीएक्टिवेट हो गईं।

Innodata Layoffs
PM Viksit Gram Swaraj Yojana: गांवों की बदलेगी तकदीर! मोदी कैबिनेट ने ₹7,395 करोड़ की नई योजना को दी मंजूरी

जैसा कि वायरल टर्मिनेशन लेटर में बताया गया है, इस फैसले पीछे का कारण ऑपरेशनल जरूरतें बताई जा रही हैं, न कि पर्सनल परफॉर्मेंस। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का फाइनल सेटलमेंट कंपनी के एसेट्स वापस करने के बाद प्रोसेस किया जाएगा।

क्या काम करती है इनोडेटा?

इनोडेटा एक अमेरिका-बेस्ड डेटा इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विस कंपनी है। रिजफील्ड पार्क, न्यू जर्सी में हेडक्वार्टर वाली इस कंपनी ने Google, Microsoft, Amazon, Apple, Sony, Hewlett-Packard, Snowflake, Boeing और Deloitte जैसे कंपनियों को अपने क्लाइंट के तौर पर लिस्ट किया है।

Innodata Layoffs
DA Hike Update: महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63%, अब कितनी बढ़ जाएगी सैलरी; एरियर का भी समझें पूरा गणित

31 दिसंबर, 2025 तक कंपनी के दुनिया भर में 10,107 कर्मचारी थे। कंपनी ने अभी तक कर्मचारियों के वायरल दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com