-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Nita Ambani Organized India Weekend In New York City
अमेरिकी धरती पर बजेगा भारत का डंका, नीता अंबानी करेंगी ये कारनामा
- Written By: अपूर्वा नायक
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारतीय कला, परंपरा और संस्कृति को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में इंडिया वीकेंड नाम के एक इवेंट का आयोजन किया है।

नीता अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )
एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भारत के सम्मान को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल करने जा रही है। मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने इंडियन आर्ट, कल्चर और ट्रेडिशन को इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्म करने के उद्देश्य से न्यूयॉर्क सिटी में इंडिया वीकेंड का आयोजन करने का ऐलान किया है।
बताया जा रहा है कि भारत की शान से जुड़ा ये ऐतिहासिक कार्यक्रम 12 से 14 सितंबर 2025 तक अमेरिका के प्रसिद्ध लिंकन सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में आयोजित किया जाने वाला है। इस मुहिम के माध्यम से इंडियन कल्चर को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस कार्यक्रम की शुरूआत 12 सितंबर को द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन के अमेरिकी प्रीमियर के साथ होगा। इस म्यूजिकल ड्रामा का निर्देशन प्रसिद्ध थिएटर निर्देशक फिरोज अब्बास खान ने किया है और इस ड्रामा में 100 से ज्यादा आर्टिस्ट भाग लेने वाले हैं। इस ग्रैंड इवेंट में भारत के 5000 सालों के इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर 1947 की आजादी तक की यात्रा को म्यूजिक, डांस, ड्रामा और कॉस्ट्यूम के जरिए पेश किया जाएगा। इस शो में इंडियन टैलेंट के साथ बाकी इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
नीता अंबानी ने क्या कहा?
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की फाउंडर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा है कि हम पहली बार न्यूयॉर्क सिटी में इंडिया वीकेंड लाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आर्ट्स, क्राफ्ट्स, म्यूजिक, डांस, फैशन और फूड का फेस्टिवल होगा। हमारा उद्देश्य भारत की महानता को दुनिया को सामने लाना है।
Our Founder and Chairperson, Mrs. Nita M Ambani, brings India's cultural legacy to New York, at the Lincoln Center for the Performing Arts through the NMACC India weekend. Reliance Foundation is proud to present Swadesh, an immersive India-inspired exposition, a celebration of… pic.twitter.com/9LoZInHUzK — Reliance Foundation (@ril_foundation) May 22, 2025
क्या क्या होगा कार्यक्रम में?
इस 3 दिवसीय इवेंट में म्यूजिक, थिएटर, फैशन शो, इंडियन क्यूजिन और ट्रेडिशनल क्राफ्ट की स्पेशल प्रस्तुतियां होंगी। ये कार्यक्रम ना सिर्फ इंडियन ओरिजिन के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करेगा, बल्कि पूरी दुनिया को भी भारत की विविधता और कल्चरल विरासत से इंट्रोड्यूज करवाएगा। इंडिया वीकेंड इंडियन ट्रेडिशन की ग्लोबल अपीरयेंस को और मजबूत करने वाला इवेंट होगा, जिससे भारत की कलात्मकता और परंपराएं ग्लोबल स्टेज पर और ज्यादा मजबूती से उभरेगी।
Nita ambani organized india weekend in new york city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














