Budget 2026: ट्रंप के नाम से परहेज, मगर 24 बार टैरिफ का जिक्र; सीतारमण ने किस शब्द का कितनी बार किया इस्तेमाल
Nirmala Sitharaman Speech:आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश किया।
- Written By: मनोज आर्या
बजट 2026 पेश करती हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (सोर्स- IANS)
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी (रविवार), को संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने बजट भाषण में ट्रंप का नाम एक बार भी नहीं लिया। हालांकि, वह बार-बार टैरिफ शब्द का इस्तेमाल करत रहीं। कई ऐसे भी शब्द हैं, जिनका सीतारमण ने अपने भाषण में कई बार इस्तेमाल किया।
निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में आय यानी इनकम शब्द का इस्तेमाल सबसे अधिक 98 बार किया। जबकि ड्यूटी यानी शुल्क शब्द का उपयोग 51 बार, दर यानी रेट शब्द का इस्तेमाल 48 बार किया है। आइए जानते हैं कि निर्मला सीतारमण ने किस शब्द का कितनी बार इस्तेमाल किया।
बजट 2026 में किस शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
| शब्द | कितनी बार हुआ इस्तेमाल |
| टैरिफ | 24 |
| आय | 98 |
| शुल्क | 51 |
| दर | 48 |
| छूट | 31 |
| कटौती | 34 |
| सेवाएं | 41 |
| विदेशी | 20 |
| दंड | 31 |
| सीमा शुल्क | 47 |
| वृद्धि | 18 |
| माल | 47 |
| विदेशी | 20 |
| वैश्विक | 26 |
| क्रेडिट | 18 |
| निर्यात | 17 |
| राष्ट्रीय | 20 |
| निर्माण | 29 |
| वापसी | 22 |
बजट 2026 के महत्वपूर्ण ऐलान
- हाईस्पीड कॉरिडोर: मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बेंगलुरु, दिल्ली–वाराणसी, वाराणसी–सिलीगुड़ी।
- बजट में महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान, लखपति दीदी के बाद अब सी-मार्ट योजना का ऐलान, कम ब्याज पर मिलेगा लोन।
- आयुर्वेद के तीन नए एम्स बनाए जाएंगे, आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स भी बनेंगे।
- बजट में युवाओं-किसानों के लिए कई बड़े ऐलान लेकिन इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
- भारत बनेगा ग्लोबल डेटा सेंटर हब, विदेशी टेक कंपनियों को मिलेगी टैक्स छूट।
- भारतीय काजू-कोको को ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य, AI करेगा किसानों की मदद।
- कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं के आयात में छूट मिलेगी।
- ITR-1, ITR-2 फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ाई गई, अब 31 जुलाई तक भर सकते हैं रिटर्न।
- डेटा और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए भारत में क्लाउड कंपनियों के लिए 2047 तक टैक्स हॉलिडे की घोषणा।
- नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनेगा। ये सर्किट अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में होगा।
- मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत बनाना, पुराने औद्योगिक सेक्टर को फिर से खड़ा करना, MSME को चैंपियन बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल।
- वित्त मंत्री ने खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए ‘खेलो इंडिया’ मिशन शुरू करने का ऐलान किया।
- गेमिंग सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल को हायर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: स्मार्टफोन खरीदना होगा बेहद सस्ता, निर्मला सीतारमण के इन 4 फैसलों ने मार्केट में मचाई हलचल
सम्बंधित ख़बरें
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 7 महीने के निचले स्तर पर आए रेट, जानें ताजा भाव
आज भारत का ऐतिहासिक बजट
आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश किया। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन उससे पहले ही हलचल तेज हो गई थी। आज का बजट इसलिए भी ऐतिहासिक रहा, क्योंकि NSE, BSE और MCX जैसे शेयर बाजार संडे को भी खुले। हालांकि, निवेशकों को बाजार में गिरावट से बड़ा झटका लगा।
