-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Prices Are Falling In India While Prices In Pakistan Have Risen Threefold
Gold-Silver: भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, पाकिस्तान में 3 गुना बढ़ा भाव; ये रहा 1 तोला का रेट
- Written By: मनोज आर्या
India vs Pakistan Gold Price: पाकिस्तान में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बावजूद भी वहां सोने की कीमत ऐसी हैं कि जिसमें भारत में एक गाड़ी तक आ जाए।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
India vs Pakistan Gold Price: भारत में सोने की कीमतों में हाल ही में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 10 दिनों में ही 10000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। भारत में गिरते सोने के भाव के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोने का भाव आसमान की ओर बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि दोनों देशों में एक तोला गोल्ड का भाव क्या चल रहा है।
भारत में स्थिर आर्थिक स्थिति और नियंत्रित इन्फ्लेशन की वजह से सोने की कीमतों में नरमी आई है। हालिया कीमतों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। अब क्योंकि एक तोला लगभग 11.66 ग्राम के बराबर होता है तो इसलिए 24 कैरेट सोने के एक तोले की कीमत 1,39,839.68 रुपए होगी। वहीं अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो उसकी कीमतें ₹1,10,300 प्रति 10 ग्राम है।
पाकिस्तान में सोने की कीमतें
पाकिस्तान में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बावजूद भी वहां सोने की कीमत ऐसी हैं कि जिसमें भारत में एक गाड़ी तक आ जाए। पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने के एक तोले की कीमत लगभग 4,20,500 पाकिस्तानी रुपए है। इसी के साथ वहां 10 ग्राम सोने की कीमत 3,60,520 पाकिस्तानी रुपए है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
पाकिस्तान में क्यों इतना महंगा है सोना?
इसके पीछे की वजह काफी साफ है और वह है पाकिस्तान की आर्थिक अस्थिरता। अमेरिका डॉलर के मुकाबले पाकिस्तान रुपए में भारी गिरावट आई है। जिस वजह से सोने की कीमत इतनी ज्यादा है। अब क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत डॉलर में तय होती है इस वजह से कमजोर रुपए से घरेलू लागत में सीधे तौर पर वृद्धि देखने को मिलती है।
पाकिस्तान में अधिक महंगाई
इसी के साथ ज्यादा महंगाई एक दूसरा बड़ा कारण है। जैसे-जैसे जरूरी चीजों की कीमत बढ़ती है लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की तरफ ध्यान लगाते हैं। इससे मांग और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा पाकिस्तान के भू राजनीतिक तनाव वित्तीय अनिश्चित में एक बड़ा योगदान देते हैं। इस वजह से निवेशक मुद्रा या फिर शेयर के बजाय सोने में अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित होते हैं।
ये भी पढ़ें: IBC में बड़े रिफॉर्म की तैयारी! सेक्शन 29A में हो सकता है बदलाव; ‘ब्लड रिलेशन’ को लेकर भी नया कानून
भारत में पाकिस्तान की तुलना में स्थिर मौद्रिक नीतियां, मजबूत मुद्रा स्थिति और इन्फ्लेशन पर काफी बेहतर नियंत्रण है और इसका एक बड़ा लाभ मिलता है। वहीं पाकिस्तान आर्थिक मंदी, सीमित विदेशी मुद्रा भंडार, बढ़ते आयात बिल और जीवन यापन की उच्च लागत जैसी परेशानियों से जूझ रहा है। यही वजह है कि ये परिस्थितियों घरेलू सोने की कीमत को बढ़ाती हैं और जिस वजह से दोनों देशों के बीच मूल्य अंतर बढ़ता जा रहा है।
Gold prices are falling in india while prices in pakistan have risen threefold
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













