आग की लपटों में झुलस रहा नेपाल, इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द; नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी
Nepal Protest: एडवाइजरी के अनुसार, यह फैसला नेपाल में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और हवाई अड्डे की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी।
- Written By: मनोज आर्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Indigo Travel Advisory: इंडिगो एयरलाइंस ने काठमांडू हवाई अड्डे के बंद होने की अवधि बढ़ाए जाने के बाद नई ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, काठमांडू से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 10 सितंबर को शाम 6 बजे तक रद्द रहेंगी। यह फैसला नेपाल में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और हवाई अड्डे की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि इस अनिश्चितता से यात्रियों को होने वाली असुविधा का अहसास है। कंपनी ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उनके लिए फ्लेक्सिबल ऑप्शन्स उपलब्ध रहेंगे।
इसके तहत, काठमांडू से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए री-शिड्यूल और कैंसिलेशन पर छूट 12 सितंबर तक जारी रहेगी। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए लागू होगी, जिन्होंने 9 सितंबर या उससे पहले अपनी बुकिंग कराई थी। प्रभावित यात्री अपनी यात्रा का विकल्प चुनने या रिफंड के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अनुमति मिलने पर शुरू होंगी सेवाएं
हालांकि, उड़ानें अभी रुकी हुई हैं, लेकिन इंडिगो की टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। कंपनी का कहना है कि जैसे ही अनुमति मिलेगी, उड़ान सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। इसके लिए नियमित अपडेट्स एयरलाइन के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा किए जाएंगे। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
अब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
नेपाल में क्यों भड़की हिंसा?
नेपाल में पिछले कुछ दिनों से जेन-जी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके कारण काठमांडू का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद करना पड़ा।प्रदर्शनकारी सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंधों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। इस हिंसा में कुछ लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें: बुरे फंसे अनिल अंबानी, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज किया मुकदमा; इस केस से जुड़ा है मामला
नेपाल-भारत से यात्रा करने वालों को झटका
इंडिगो के इस कदम से कई यात्री प्रभावित हुए हैं, खासकर वे जो नेपाल से भारत या अन्य देशों की यात्रा की योजना बना रहे थे। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी प्राथमिकता है। एयरलाइंस ने सलाह दी है कि यात्री समय-समय पर आधिकारिक अपडेट्स चेक करते रहें ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
