Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी को लगा तगड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; नयारा एनर्जी ने बढ़ाए दाम
Petrol-Diesel Price: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावटें देखी जा रही है। इससे पहले तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी की थी।
- Written By: मनोज आर्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Petrol-Diesel Price Hike In India: मिडिल ईस्ट में पिछले 27 दिनों से जारी संकट का असर अब भारत पर भी देखने को मिल रहा है। पहले LPG सिलेंडरों की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। हालांकि, सरकार ने सपष्ट किया है कि देश में अब ईंधन की कोई कमी नहीं है। इस बीच नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ानों की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी वैश्विक तेल कीमतों में हाल ही में हुई भारी वृद्धि का नतीजा है।
भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियां दबाव में हैं क्योंकि 28 फरवरी से (जब से अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू किए थे) तब से अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में लगभग 50% की बढ़ोतरी के बावजूद खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं।
भारत में नायरा के कुल कितने फ्यूल स्टेशन?
न्यूज एजेंसी PTI ने दो सूत्रों के हवाले से कहा कि नायरा एनर्जी (जो भारत के कुल 102,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 का संचालन करती है) ने इनपुट लागत में हुई बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएलसी ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी नुकसान उठाने के बावजूद अब तक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। सरकारी स्वामित्व वाली ईंधन रिटेलर कंपनियां, जिनका बाजार में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है, अभी भी कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
समाचार एजेंसी PTI को सूत्रों ने बताया कि नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, टैक्स (जैसे VAT) के प्रभाव के आधार पर, अलग-अलग राज्यों में कीमतों में हुई वास्तविक बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है। कुछ जगहों पर पेट्रोल की कीमत में यह बढ़ोतरी 5.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
प्राईवेट कंपनियों को कोई मुआवजा नहीं
सूत्रों के अनुसार, भारत में निजी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिलता है; इसके विपरीत, सरकारी कंपनियों को “अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक” के तौर पर काम करने के लिए सरकार का समर्थन मिलता है। सूत्रों ने आगे कहा कि बढ़ते नुकसान के कारण उनके पास खुदरा कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें: भारत में क्रेडिट ग्रोथ में रिकॉर्ड 61 फीसदी की बढ़ोतरी… रिटेल और MSME सेक्टर ने रचा इतिहास
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावटें देखी जा रही है। इसी बीच, तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 20 मार्च, 2026 को प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में तत्काल प्रभाव से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी हैं।
