Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

म्यूचुअल फंड में बढ़ा निवेश, पहली छमाही में मिड-कैप, स्मॉल-कैप में आया 30,342 करोड़ रुपये का निवेश

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह सामने आया है कि इन योजनाओं में करीब 30,342 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इस बार निवेश बढ़ने से निवेशकों को ज्यादा रिटर्नस भी मिले है जो एक आकर्षण बना हुआ है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 20, 2024 | 01:05 PM

म्यूचुअल फंड एम्फी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: निवेशकों में सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का होता है कि जिस कंपनी में वे निवेश करने जा रहे है उस पर उन्हें ज्यादा रिटर्नस मिले। इस बार के पहले छिमाही में इसको लेकर निवेश बढ़ा है। इस बार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान मिड-कैप (मझोली कंपनियों में निवेश करने वाले एमएफ) और स्मॉल-कैप (छोटी कंपनियों में निवेश करने वाले) म्यूचुअल फंड योजनाओं के प्रति निवेशकों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह सामने आया है कि इन योजनाओं में करीब 30,342 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इन योजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न (प्रतिफल) भी मिला है, जिसके चलते इनके प्रति उनका आकर्षण बना हुआ है।

पिछले साल का निवेश प्रवाह

पिछले साल इसी समान अवधि में मिड-कैप और स्मॉल-कैप कोषों में निवेश का प्रवाह 32,924 करोड़ रुपये रहा था। खास बात यह है कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) स्मॉल-कैप और मिड-कैप कोषों में ऊंचे प्रवाह को लेकर चिंता जता चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

गोवा और एमपी की नकली शराब पर बड़ा प्रहार; यवतमाल-वर्धा सीमा पर कंटेनर सहित 3 वाहन पकड़े, तस्कर फरार

नवभारत संपादकीय: असम में बीजेपी का विवादास्पद वीडियो

80 साल के इतिहास को विदाई: साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक कल, ‘सेवा तीर्थ’ होगा PMO का नया पता

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

यह भी पढ़ें- सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में हुआ इतना इजाफा, जानिए कंपनियों का हाल

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक उच्च रिटर्न देने की क्षमता के कारण स्मॉल-कैप और मिड-कैप म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रखेंगे।

संदीप बागला का बयान

ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संदीप बागला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में स्मॉल कैप में तेज वृद्धि जारी रहेगी। मुझे उम्मीद है कि निवेश जारी रहेगा, क्योंकि भारतीय उच्च वृद्धि वाले क्षेत्रों में निवेश करना चाहते हैं। स्मॉल कैप कोष को किसी के पोर्टफोलियो आवंटन का अभिन्न अंग माना जाना चाहिए।”

ज्यादा रिटर्नस है आकर्षण

आंकड़ों के अनुसार, पहली छमाही में मिड-कैप म्यूचुअल फंड में 14,756 करोड़ रुपये और स्मॉल-कैप में 15,586 करोड़ रुपये का निवेश आया। इस तरह कुल आंकड़ा 30,342 करोड़ रुपये बैठता है। ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) त्रिवेश ने कहा कि मिड-कैप और स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी इन खंड में मिलने वाला ऊंचा रिटर्न है।

यह भी पढ़ें- दिवाली के पहले मिलेगा ‘सस्ता’ प्याज, आज से ‘कांदा एक्सप्रेस’ महंगाई पर लगाएगी लगाम, मोदी सरकार का धांसू प्लान

मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों ने चालू वित्त वर्ष में अबतक क्रमशः लगभग 20 प्रतिशत और 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह निफ्टी और सेंसेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mutual fund mid cap small cap mutual funds received an investment of more than 30 crore in the first half

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 01:05 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.