मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, रखा ‘ये’ नाम
- Written By: किर्तेश ढोबले
File Photo
नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि, ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है।
दोनों परिवारों ने मीडिया को जानकारी दी कि ईशा और आनंद पीरामल को ट्विन्स बेबी हुए हैं और मां ईशा के साथ उनके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया बताया गया है। वो दोनों स्वस्थ हैं।
मुकेश अम्बानी और नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल ने संयुक्त मीडिया स्टेटमेंट जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘उन्हें जुड़वां बच्चों के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है और वो सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं। ये उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फेज़ है।’
सम्बंधित ख़बरें
लंदन-न्यूयॉर्क को टक्कर देगा मुंबई का नया गार्डन, रिलायंस ने शुरू किया काम, नीता अंबानी ने क्या कहा?
मुकेश और नीता अंबानी ने हिलेरी क्लिंटन का किया शानदार स्वागत, एंटीलिया में पुरानी यादों को किया ताजा
अंबानी परिवार की बल्ले-बल्ले! टीम फिर से बनी चैंपियन, लगातार तीसरी बार किया ट्रॉफी पर कब्जा
रोहित शर्मा के लिए नीता अंबानी और आकाश अंबानी को कुर्सी से होना पड़ा खड़ा, IPL 2025 में MI के मालिकों ने क्यों ऐसा किया?
Mukesh and Nita Ambani’s daughter Isha and her husband Anand Piramal were blessed with twins on 19th November, says the family. (file photo) pic.twitter.com/VXHM4Zhvgc — ANI (@ANI) November 20, 2022
साल 2018 में हुई थी शादी
बता दें कि, साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद की शादी देश की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शामिल है। इनकी शादी में देश और दुनियाभर से कई बड़ी हस्तियां आई थी।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर बनी
हाल ही में रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी की अपनी बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल वेंचर्स का डायरेक्टर बनाया है। मुकेश अंबानी के तीन बच्चे है जिनमें ईशा अंबानी सबसे बड़ी हैं। ईशा ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। जबकि उन्होंने कैलीफोर्निया के स्टैनफोर्ड से बिजनेस की एमबीए भी किया है।
