-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Most Oil Oilseed Prices Improve Due To Increase In Import Duty Price
इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी से तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार, यहां देखें लेटेस्ट प्राइस
- Written By: मनोज आर्या
सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन पर होने वाली परिचर्चाओं में कुछ विशेषज्ञ खाद्य तेल संगठनों के आयात निर्यात आंकड़ों का हवाला देते हुए देश में नवंबर के महीने में 39 प्रतिशत आयात बढ़ने की बात रखते दीखते हैं।

इंपोर्ट ड्यूटी में वृद्धि से तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार
नई दिल्ली: आयात शुल्क में वृद्धि से देश के प्रमुख बाजारों में शुक्रवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार नजर आया। तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम में वृद्धि देखी गई। दूसरी ओर मूंगफली एवं सोयाबीन की आवक घटने बावजूद इनके दाम पर कोई असर नहीं आया और मूंगफली तेल-तिलहन की कीमत पूर्वस्तर पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने बताया कि सरकार के द्वारा कल रात इंपोर्ट शुल्क में वृद्धि की गई।
सीपीओ के इंपोर्ट शुल्क मूल्य में 92 रुपये प्रति क्विंटल, पामोलीन में 138 रुपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन डीगम के आयात शुल्क मूल्य में 19 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के बाद पाम, पामोलीन के दाम और मंहगे होंगे। जब ये दोनों तेल पहले के भाव पर नहीं खप रहे थे, तो और बढ़े हुए भाव पर इनका खपना नामुमकिन नजर आ रहा है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
युद्ध का असर रसोई तक, नागपुर में खाद्य तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर; बढ़ी आम लोगों की चिंता
नवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
Navabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
नागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
देश में सरसों, सोयाबीन, मूंगफली लबालब भरा हुआ है
सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन पर होने वाली परिचर्चाओं में कुछ विशेषज्ञ खाद्य तेल संगठनों के आयात निर्यात आंकड़ों का हवाला देते हुए देश में नवंबर के महीने में 39 प्रतिशत आयात बढ़ने की बात रखते दीखते हैं। खरीफ मौसम में देश के खाद्य तिलहनों की नयी ऊपज आती है और ऐसे में तो देश का आयात कम होना चाहिये। और अगर आयात बढ़ा है तो इसका मतलब है कि देश का तेल-तिलहन खप नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सरसों, सोयाबीन, मूंगफली लबालब भरा हुआ है और ऐसे में आयात बढ़ना कहीं से ठीक नहीं है।
सरसो की घट रही आवक
तेल-तिलहन संगठनों को इस दोषपूर्ण परिस्थिति के बारे में सरकार को आगह करना चाहिए ना कि उनकी सिर्फ आयात-निर्यात के आंकड़े भर देने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरसों की आवक घटकर 1.20-1.25 लाख बोरी रह गई। इसी प्रकार कपास की आवक दो लाख गांठ से घटकर लगभग 1.35 लाख गांठ रह गई। कपास का इस बार उत्पादन भी कम है और मजबूत किसान इसे बेचने की जल्दबाजी नहीं करेगा। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे-
सरसों तिलहन- 6,500-6,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 5,975-6,300 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,180-2,480 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,525 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,260-2,360 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,260-2,385 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 13,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 4,225-4,275 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 3,925-4,025 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,100 रुपये प्रति क्विंटल।
Most oil oilseed prices improve due to increase in import duty price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














