Explainer: मुकेश अंबानी से नीता अंबानी तक... किसके हाथ में कौन सा साम्राज्य, कैसे काम करता है अंबानी परिवार?

How Mukesh Ambani Family Work: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार का साम्राज्य कैसे काम करता है? जानिए किसके हाथ में कौन सा कारोबार और उनकी रणनीतियां।
how mukesh ambani family run their business
परिवार के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

How Mukesh Ambani Family Work Explained: देश के सबसे बड़े कारोबारी घराने की लिस्ट में शामिल अंबानी परिवार इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की खरीदारी को लेकर निवेशकों में होड़ देखने को मिली। इसी का असर है कि इस आईपीओ के लिए एक करोड़ से अधिक एपलिकेशन आए।

जियो आईपीओ के बीच मुकेश अंबानी के परिवार को लेकर भी चर्चा तेज है। आइए समझते हैं कि मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनकी तीसरी पीढ़ी (आकाश, ईशा और अनंत) के बीच रिलायंस के अरबों डॉलर के साम्राज्य की जिम्मेदारियां किस तरह बंटी हुई हैं और यह पूरा परिवार एक साथ कैसे काम करता है।

रिलायंस ग्रुप में मुकेश अंबानी की भूमिका

मुकेश अंबानी फिलहाल चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने डेली ऑपरेशन्स का बड़ा हिस्सा नई पीढ़ी यानी की अपने बेटे और बेटी को सौंप दिया है। लेकिन ग्रुप के तेल-से-रसायन (O2C/Petrochemicals), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ग्रीन एनर्जी के बड़े रणनीतिक फैसले उन्हीं की देखरेख में होते हैं।

mukesh ambani
मुकेश अंबानी(सोर्स- सोशल मीडिया)

नीता अंबानी के पास कौन सी जिम्मेदारी

नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। यह संस्था हेल्थ, स्पोर्ट्स, आर्ट्स और ग्रामीण विकास के लिए काम करता है। इसके अलावा वह आईपीएल की क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की सह-मालिक हैं। इसके अलावा वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन भी हैं।

वहीं, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की फांडर और ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी संभालती हैं। उन्होंने मुंबई में इस कल्चरल सेंटर की स्थापना की हैं।

nita ambani in reliance
नीता अंबानी(सोर्स- सोशल मीडिया)

आकाश के पास Jio प्लेटफॉर्म्स का कारोबार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के पास प्रमुख रूप से जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस जियो इन्फोकॉम की कमान है। अप्रैल 2026 में उन्हें 'जियो प्लेटफॉर्म्स' का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। इससे पहले जून 2022 से वह रिलायंस समूह के टेलीकॉम कारोबार 'रिलायंस जियो इन्फोकॉम' के चेयरमैन हैं।

इसके अलावा आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड' के बोर्ड में डायरेक्टर के तौर पर भी शामिल हैं और रिटेल बिजनेस की रणनीति में योगदान देते हैं। वहीं, आईपीएल फ्रेंचाइजी 'मुंबई इंडियंस' के प्रबंधन और संचालन में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। फिलहाल वह जियो के 5G नेटवर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सर्विस के विस्तार का नेतृत्व कर रहे हैं।

आकाश अंबानी
आकाश अंबानी(सोर्स- सोशल मीडिया)

रिलायंस ग्रुप में ईशा अंबानी का क्या रोल?

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और कार्यकारी निदेशक हैं। इसके तहत Ajio, Tira Beauty, Hamleys, Netmeds, 7-Eleven, और JioMart जैसे 45 से अधिक बड़े ब्रांड्स और रिटेल बिजनेस आते हैं। इसके अलावा उन्हें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भी शामिल किया गया है।

वहीं, ईशा अंबानी रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के नेतृत्व और डिजिटल सेवा कारोबार की रणनीतिक टीम का हिस्सा हैं। जबकि रिलायंस फाउंडेशन में वह रिलायंस ग्रुप के परोपकारी और सामाजिक कार्यों से जुड़े कार्यकारी नेतृत्व टीम में भी सक्रिय रूप से काम करती हैं।

isha ambani
ईशा अंबानी(सोर्स- सोशल मीडिया)

रिलायंस में क्या देखते हैं अनंत अंबानी?

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी रिलायंस के न्यू एनर्जी और ग्रीन एनर्जी बिजनेस (जैसे सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन, और विंड एनर्जी) का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका मुख्य लक्ष्य रिलायंस को 2035 तक नेट कार्बन जीरो कंपनी बनाना है।

how mukesh ambani family run their business
मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

गुजरात के जामनगर में बन रहे धीरुभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स की देखरेख उन्हीं के नेतृत्व में हो रही है, जहां सोलर मॉड्यूल, एनर्जी स्टोरेज बैटरी, और फ्यूल सेल्स बनाने के लिए 4 गीगा फैक्ट्रियां लगाई जा रही हैं।

anant ambani role in reliance
अनंत अंबानी(सोर्स- सोशल मीडिया)

अंबानी परिवार में वॉल्टन गवर्नेंस मॉडल

मुकेश अंबानी ने दुनिया के प्रसिद्ध बिजनेस घरानों (जैसे वॉल्टन परिवार) के गवर्नेंस मॉडल को अपनाया है, जहां स्वामित्व और प्रबंधन को संतुलित रखा जाता है। तीनों बच्चों के पास पूरी तरह अलग-अलग सेक्टर हैं। इससे आपसी व्यावसायिक टकराव नहीं होता। हालांकि, परिवार के सदस्य बोर्ड और रणनीतिक पदों पर हैं, लेकिन डेली ऑपरेशन्स का काम अनुभवी कॉरपोरेट प्रोफेशन्सि संभालते हैं।

how mukesh ambani family run their business
Jio Platforms IPO: 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना नया रिकॉर्ड; ₹30,213 करोड़ के इश्यू पर निवेशकों की नजर

आकाश, ईशा और अनंत- तीनों रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मेन बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के तौर पर शामिल हैं। बड़े समूह-स्तरीय फैसलों पर पूरा परिवार एक साथ चर्चा करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com