Starlink को टक्कर देने के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा प्लान, अंतरिक्ष में भेजेंगे 1,600 सैटेलाइट

Reliance Satellite Network: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाला रिलायंस ग्रुप एलन मस्क की Starlink को टक्कर देने के लिए 1,600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है।
Mukesh Ambani big plan to take on Starlink 1,600 satellites into space
मुकेश अंबानी Starlink को टक्कर देंगे।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • मुकेश अंबानी Starlink को टक्कर देने के लिए 1,600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार कर सकते है।

  • रिलायंस इस नेटवर्क के लिए जरूरी मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर सकते है।

  • रिलायंस का लक्ष्य लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 1,600 सैटेलाइट का नेटवर्क बनाना है।

Reliance Jio Satellite Internet: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की दौड़ अब और दिलचस्प हो सकती है। बता दें कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाला रिलायंस ग्रुप एलन मस्क की Starlink को टक्कर देने के लिए 1,600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है।

इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी भारतीय सैटेलाइट निर्माताओं, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स और बड़े औद्योगिक समूहों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाश रही है। वहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस इस नेटवर्क के लिए जरूरी मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने की पेशकश भी कर रही है। लेकिन कंपनी की ओर से इन रिपोर्टेड योजनाओं पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2035 तक तैयार हो सकता है 1,600 सैटेलाइट का नेटवर्क

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रिलायंस का लक्ष्य लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 1,600 सैटेलाइट का नेटवर्क बनाना है। LEO के बारे में बताए तो यह पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब स्थित कक्षा, जहां सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारत में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किया जाएगा। वहीं यह प्रोजेक्ट Jio Platforms के विस्तार में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

साथ ही कंपनी सितंबर 2027 में टेस्ट मिशन भेजने की तैयारी कर रही है। इसके बाद 2028 की शुरुआत से बड़े स्तर पर सैटेलाइट तैनात करने की योजना है। वहीं पूरे नेटवर्क को 2035 तक पूरा करने का लक्ष्य बताया गया है जबकि पहले इसे 2030 तक तैयार करने की बात सामने आई थी।

भारत में बनेंगे सैटेलाइट, विदेश से भी होगी खरीद

रिलायंस घरेलू मैन्युफैक्चरिंग के साथ विदेशी कंपनियों से सैटेलाइट खरीदने पर भी विचार कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अमेरिका से कम से कम 400 सैटेलाइट खरीद सकती है। इसके लिए दो अमेरिकी कंपनियों से बातचीत और यूरोपीय सप्लायर्स का मूल्यांकन किया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट के सामने बड़ी चुनौती उत्पादन क्षमता बढ़ाना है। वहीं रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत अभी के लिए सालाना 15 से कम सैटेलाइट बनाता है जबकि इस नेटवर्क के लिए हर साल करीब 200 सैटेलाइट तैयार करने की जरूरत पड़ सकती है।

Mukesh Ambani big plan to take on Starlink 1,600 satellites into space
Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max ग्लोबली लॉन्च, पीछे मिलेगी दूसरी स्क्रीन, 200MP कैमरा और Privacy Display भी खास

Starlink से मुकाबला लॉन्चिंग बड़ी चुनौती

रिलायंस का नेटवर्क सिर्फ इंटरनेट सेवा तक सीमित नहीं रह सकता। रिपोर्ट में इसको लेकर सामने आया है कि भू-राजनीतिक तनाव या संघर्ष के दौरान रणनीतिक संचार के लिए भी इसका इस्तेमाल संभव है। ऐसे में देश के अपने नियंत्रण वाला सैटेलाइट नेटवर्क अहम हो सकता है।

लेकिन सैटेलाइट बनाना ही काफी नहीं होगा। उन्हें सही कक्षा में पहुंचाने के लिए पर्याप्त रॉकेट लॉन्च और ऑर्बिटल स्लॉट की भी जरूरत होगी।

सैटेलाइट निर्माता HEX20 के CEO Amal Chandran ने कहा, “बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है, लेकिन असली चुनौती यह पक्का करना होगा कि भारत में इतने रॉकेट लॉन्च हों कि सैटेलाइट्स को ज़रूरी ऑर्बिट में रखा जा सके, अगर इस ग्रुप को भारतीय लॉन्च व्हीकल्स के साथ लागू करने का प्लान है।” यानी असली चुनौती बड़े पैमाने पर सैटेलाइट बनाने के साथ उन्हें अंतरिक्ष में तैनात करने की क्षमता विकसित करना भी है।