माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला बने Groww के निवेशक, सलाहकार
- Written By: शुभम सोनडवले
Pic: Twitter
नयी दिल्ली. टाइगर ग्लोबल द्वारा समर्थित ग्रो ने शनिवार को कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला (Microsoft CEO Satya Nadella) एक निवेशक और सलाहकार के रूप में कंपनी के साथ जुड़े हैं। ग्रो के सह-संस्थापक और सीईओ ललित केशरे ने ट्वीट किया, “ग्रो को एक निवेशक और सलाहकार के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सीईओ में से एक मिला है। भारत में वित्तीय सेवाओं को सुलभ बनाने के हमारे मिशन में सत्य नडेला के जुड़ने से रोमांचित हूं।”
हालांकि, उन्होंने इस निवेश के वित्तीय ब्यौरे के बारे में नहीं बताया। ग्रो ने पिछले साल अक्टूबर में आईकोनिक ग्रोथ के नेतृत्व में एक वित्त पोषण दौर में 25.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,885 करोड़ रुपये) जुटाए थे। इस दौरान म्यूचुअल फंड और शेयर निवेश मंच का मूल्यांकन एक अरब अमेरिकी डॉलर था।
वित्त पोषण के इस दौर में एल्केन, लोन पाइन कैपिटल और स्टीडफास्ट जैसे निवेशकों की भागीदारी देखी गई। ग्रो के मौजूदा निवेशकों सिकोइया कैपिटल, रिबिट कैपिटल, वाईसी कॉन्टिन्यूटी, टाइगर ग्लोबल और प्रोपेल वेंचर ने भी इसमें भाग लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जयश्री उल्लाल की बड़ी उछाल…बनी भारतीय मूल की सबसे अमीर CEO, नडेला-पिचाई को भी छोड़ा पीछे
संपादकीय: माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार से भारत को क्या मिलेगा? PM मोदी-नडेला मीटिंग के बाद हुआ ऐलान
AI हब बनेगा भारत, 17.5 बिलियन डॉलर निवेश करेगी Microsoft; मोदी से मुलाकात के बाद सत्या नडेला का ऐलान
Microsoft में एक और छंटनी: 300 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी गई, AI के बढ़ते प्रभाव से बढ़ी चिंता
ग्रो उपयोगकर्ताओं को शेयर, म्यूचुअल फंड, ईटीएफ, आईपीओ, सोने आदि में निवेश करने में सक्षम बनाता है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी और कंपनी का दावा है कि उसके 1.5 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। (एजेंसी)
