मारुति सुजुकी का बड़ा झटका! जून से ₹30,000 तक बढ़ेंगे कारों के दाम; जानें क्या है वजह
Maruti Suzuki Car Price: मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि उसने पिछले कुछ महीनों में लागत कम करने के कई कदम उठाए, ताकि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन किया जा सके।
- Written By: मनोज आर्या
मारुति सुजुकी कार शोरुम, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maruti Suzuki Cars to get costlier from June: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह जून 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नियामकीय फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने कहा कि इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने जून 2026 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर कच्चे माल और परिचालन लागत में लगातार वृद्धि का असर पड़ रहा है, जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत कम करने के कई उपायों के जरिए लागत बढ़ोतरी के असर को कम करने की लगातार कोशिश कर रही थी।
मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ने का असर
मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि उसने पिछले कुछ महीनों में लागत कम करने के कई कदम उठाए, ताकि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन किया जा सके, लेकिन लगातार बढ़ते खर्चों के कारण कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम पड़े, इसके लिए हर संभव कोशिश की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
5 लाख से कम में नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये 4 Maruti कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
अब पुरानी ब्रेजा भूल जाइए! नई Brezza 2026 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर कहेंगे ‘वाह’
Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत
मॉडल के हिसाब से किमतों में बढ़ोतरी
कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि अब महंगाई का दबाव काफी बढ़ गया है और प्रतिकूल लागत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कंपनी को बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना पड़ रहा है, जबकि ग्राहकों पर असर कम से कम रखने की कोशिश जारी रहेगी। मारुति सुजुकी ने यह भी कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडलों के हिसाब से अलग होगी।
बता दें कि यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब भारत में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, लॉजिस्टिक्स खर्च और सप्लाई चेन में बढ़ते महंगाई दबाव के कारण अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 2026 Tata Tiago EV देखकर GenZ बोले: इतनी स्टाइलिश कार वो भी बजट में!
महिंद्रा भी बढ़ा चुकी है कीमतें
इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी 6 अप्रैल से अपने एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि इनपुट और परिचालन लागत बढ़ने के कारण वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी, जबकि औसतन कीमतें करीब 1.6 प्रतिशत बढ़ेंगी।
