Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोमवार को रहेगी गिरावट…या लौटेगी तेजी। इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार; जानें एक्सपर्ट की राय

Share Market: सरकार की ओर से 12 नवंबर को महंगाई का डेटा जारी किया जाएगा। महंगाई का डेटा बाजार के लिए काफी अहम माना जाता है। इससे मांग और आपूर्ति की स्थिति की जानकारी मिलती है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Nov 09, 2025 | 02:01 PM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। दूसरी तिमाही के नतीजे, खुदरा और थोक महंगाई डेटा और आर्थिक आंकड़ों से बाजार की आगे की दिशा तय होगी। अगले हफ्ते बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, बायोकॉन, अशोक लीलैंड, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, बीपीसीएल, मैरिको और ऑयल इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे।

सरकार की ओर से 12 नवंबर को महंगाई का डेटा जारी किया जाएगा। महंगाई का डेटा बाजार के लिए काफी अहम माना जाता है। इससे मांग और आपूर्ति की स्थिति की जानकारी मिलती है।

बीते हफ्ते कैसा रहा शेयर बाजार?

10-14 नवंबर के कारोबारी सत्र में आईपीओ मार्केट में भी काफी हलचल देखने को मिलेगी और करीब छह कंपनियां बाजार में आईपीओ जारी करेंगी, जिसमें चार मेनबोर्ड और दो एसएमई होंगी। भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मिलाजुला रहा। निफ्टी 229.80 अंक या 0.89 प्रतिशत कम होकर 25,492.30 और सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86 प्रतिशत कम होकर 83,216.28 पर बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: वैलेंटाइंस डे पर सोने के दाम में भारी उछाल, चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा भाव

AI के बढ़ते असर से आईटी शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे

एअर इंडिया पर DGCA का बड़ा एक्शन! बिना फिटनेस सर्टिफिकेट उड़ाई 8 फ्लाइट्स, अब भरना होगा 1 करोड़ का जुर्माना

शेयर बाजार में ‘ब्लैक फ्राइडे’, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, एक ही दिन में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा

चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, प्राइस एक्शन से लगता है कि बाजार आने वाले समय में कंसोलिडेशन में रह सकता है, क्योंकि निफ्टी उच्चतम स्तर पर टिकने में नाकामयाब रहा है और 25,500 के नीचे बंद हुआ है। दूसरी तरफ निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 17.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ 59,843.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 304.85 अंक या 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,075.95 पर था। इस दौरान बैंक निफ्टी 100.45 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 57,876.80 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स में किसे फायदा- नुकसान

सेक्टोरल आधार पर निफ्टी पीएसयू बैंक (2.05 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.37 प्रतिशत) और निफ्टी ऑयल एंड गैस (0.05 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ। निफ्टी आईटी (1.67 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (1.37 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (1.75 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (3.17 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (1.34 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (1.80 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (1.38 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: हफ्तेभर में सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी हुई कम; अब कितना है 24, 22 और 20 कैरेट का भाव?

गिरावट के साथ बंद हुआ निफ्टी फार्मा

27 से 31 अक्टूबर के कारोबारी सत्रों में सबसे अधिक निफ्टी पीएसयू बैंक में 4.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मेटल 2.56 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.71 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.82 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.80 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.96 प्रतिशत और निफ्टी पीएसई 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ऑटो 1.10 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.76 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.94 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Market outlook quarterly results inflation economic data will determine market next week

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 02:01 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.