Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Meta: मार्क ज़करबर्ग ने जेफ बेजोस को पछाड़ा, AI की बदौलत बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

दुनिया के सबसे अमीर की सूची में अब एक बड़ा बदलाव आया है। गुरुवार को पहली बार ऐसा हुआ है कि मार्क ज़करबर्ग दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। इस बार संपत्ति के बारे में बात करें तो मार्क ज़ुकरबर्ग ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 04, 2024 | 02:54 PM

मार्क ज़करबर्ग (सौजन्य-पिनटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर की सूची में अब एक बड़ा बदलाव आया है। गुरुवार को पहली बार ऐसा हुआ है कि मार्क ज़करबर्ग दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। इस बार संपत्ति के बारे में बात करें तो मार्क ज़ुकरबर्ग ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। ये कारनामा इसलिए हो पाया है क्योंकि लगातार मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में बढ़ोतरी के कारण हुआ है।

इससे पहले मेटा जो मार्क ज़करबर्ग की कमजोरी की तरह देखा जा रहा था आज उसने ही सफलता का नया आयाम छुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार को मार्क ज़करबर्ग की कुल संपत्ति 206.2 बिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

एलन मस्क से इतने पीछे

इस बढ़ोतरी से उन्होंने संपत्ति के मामले में अमेजन के संस्थापक अमेजन के जेफ बेजोस पीछे छोड़कर उनसे $1.1 बिलियन आगे निकल गए है। अब उनके आगे पहले नंबर पर सिर्फ टेस्ला के एलन मस्क ही रह गए है। एलन मस्क की संपत्ति मार्क जकरबर्ग से लगभग 50 बिलियन डॉलर ज्यादा है।

सम्बंधित ख़बरें

Elon Musk’s Grok AI Misuse: भारत सरकार की सख्ती बेअसर, अश्लील कंटेंट पर फिर X को 72 घंटे की मोहलत

मस्क और ट्रंप ने फिर मिलाया हाथ? वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के बाद साथ डिनर करते आए नजर

Grok AI और ‘X’ पर अश्लीलता फैलाने वालों की खैर नहीं, एलन मस्क ने दी अकाउंट परमानेंट बैन की चेतावनी

मस्क ने वेनेजुएला के लिए खोला खजाना…पूरे देश के लिए करेंगे ये बड़ा काम, कहा- हम जनता के साथ

संपत्ति बढ़ने का कारण

संपत्ति बढ़ने के दो कारण है पहला कि दूसरी तिमाही में मेटा के शेयरों ने उम्मीद से बेहतर बिक्री के आंकड़े हासिल किए है और दूसरा AI चैटबॉट को शक्ति देने वाले बड़े भाषा के मॉडल की दिशा में कदम बढ़ाने के बाद 23 प्रतिशत की वृद्धि आने के कारण संपत्ति बढ़ी है। गुरुवार को कंपनी के शेयर 582.77 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें- बजट में पेश होने वाली इंटर्नशिप स्कीम इसी महीने से होगी शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

मेटा ने इस पर डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग पावर पर भारी भरकम खर्चा किया है। इस समय ज़ुकरबर्ग ने AI की दौड़ में नंबर वन स्थान पाने के लिए इस दिशा में कार्य कर रहा है। साथ ही कंपनी ने बाकी लॉन्ग टर्म के प्रोजेक्टस पर भी काम करना शुरू कर दिया है। इसमें पिछले महीने घोषित की गई ओरियन ऑगमेंटेड रियलिटी ग्लास भी शामिल है।

2024 में ज़करबर्ग की संपत्ति में इजाफा

ज़करबर्ग जो कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित कंपनी में 13 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते है इस साल उनकी संपत्ति में 78 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। ये वृद्धि ब्लूमबर्ग इंडेक्स की ओर से ट्रैक किए गए दुनिया के 500 सबसे ज्यादा अमीर लोगों में सबसे अधिक हैं। इस कारण अब ज़करबर्ग इस साल की संपत्ति के इंडेक्स में 4 कदम ऊपर आ गए है।

यह भी पढ़ें- Kautilya Conclave: आनेवाले दशकों में बढ़ेगा आम आदमी का स्टैंनडर्ड ऑफ लिविंग, वित्त मंत्री का दावा

Mark zuckerberg overtook jeff bezos to become the world s second richest person

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2024 | 02:53 PM

Topics:  

  • Elon Musk
  • Mark Zukerberg

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.