Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Economic Survey: महंगाई दर में कमी, निवेश में तेजी की उम्मीद, आर्थिक सर्वेक्षण की प्रमुख बातें, यहां पढ़ें

Economic Survey: आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि सरकारी खर्च में बढ़ोतरी होने और बेहतर होती कारोबारी उम्मीदों से निवेश गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 31, 2025 | 04:00 PM

निर्मला सीतारमण, (केंद्रीय वित्त मंत्री)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शुक्रवार, ( 31 जनवरी 2025) को संसद में फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के आर्थिक सर्वेक्षण को पेश किया। पार्लियामेंट के जॉइंट सेशन में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में भारत की अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3 से 6.8 के बीच रहने का अनुमान है। वहीं रिटेल महंगाई वित्त वर्ष 2024 में 5.4% थी जो अप्रैल-दिसंबर 2024 में 4.9% हो गई।

बता दें कि इकोनॉमिक सर्वे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। इसमें इस वित्त वर्ष यानी 2024-25 में देश की GDP का अनुमान और महंगाई समेत कई जानकारियां होती है। आर्थिक सर्वेक्षण को आप अपने घर की डायर की तरह समझ सकते हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था का हालात आसानी से पता लगाया जा सकता है।

ये रहीं आर्थिक सर्वेक्षण की मुख्य बातें-

आर्थिक वृद्धि दर: इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी से 6.8 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन… 11,200 करोड़ की लागत से बदला दिल्ली-NCR का भविष्य 

‘वन नेशन-वन रेशन’ में महाराष्ट्र अव्वल, 19 लाख प्रवासियों को मिला मुफ्त अनाज, शिवभोजन थाली ने भी रचा इतिहास

देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा: ये पांच ‘ग्रोथ इंजन’ बनाएंगे महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी

देश का आर्थिक इंजन बना महाराष्ट्र, आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में देवेंद्र फडणवीस ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, मजबूत बाहरी खाता और स्थिर निजी खपत के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत बनी हुई है। इसमें कहा गया है कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक, सूझ-बूझ और नीतिगत प्रबंधन के साथ घरेलू बुनियाद को और मजबूत करने की जरूरत होगी।

निवेश में तेजी आने की उम्मीद: आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि सरकारी खर्च में बढ़ोतरी होने और बेहतर होती कारोबारी उम्मीदों से निवेश गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

आर्थिक वृद्धि की बाधाएं: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक संभावनाएं संतुलित हैं। भू-राजनीतिक और व्यापार अनिश्चितताएं आर्थिक वृद्धि की राह की प्रमुख बाधाएं हैं।

महंगाई दर में कमी: वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 5.4% रही, जो पिछले वर्ष 6.7% थी। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में खाद्य महंगाई के नरम पड़ने की संभावना है। सब्जियों की कीमतों में गिरावट और खरीफ फसलों की आवक से महंगाई को कम करने में मदद मिलेगी।

महंगाई का जोखिम: वित्त वर्ष 2025-26 में वस्तुओं की ऊंची कीमतों से महंगाई का जोखिम सीमित लगता है। भू-राजनीतिक दबाव अब भी जोखिम पैदा कर रहा है।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा बेहतर करने की जरूरत: भारत को जमीनी स्तर के संरचनात्मक सुधारों और नियमन को शिथिल करते हुए अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बेहतर करने की जरूरत है।

तकनीकी दुरुपयोग: एआई के लिए उचित शासन ढांचे की कमी से तकनीकी का दुरुपयोग होने की आशंका बनी हुई है।

दिवाला कानून: दिवाला कानून के निवारक प्रभाव ने हजारों देनदारों को शुरुआती चरण में ही संकट से बाहर निकलने में मदद की।

बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!

Main points of economic survey reduction in inflation rate expectation of increase in investment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2025 | 03:47 PM

Topics:  

  • Budget 2025
  • Economic Survey
  • Nirmala Sitharman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.